Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में आपदा मित्र योजना की तर्ज पर प्रारंभ होगी आपदा सखी योजना: मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi May 31, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निकट देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित Monsoon -2025: Preparedness कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान आपदा मित्र योजना की तर्ज पर “आपदा सखी योजना“ प्रारंभ किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा इस योजना के शुरू होने से महिला स्वयंसेवकों को आपदा से पूर्व चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों, मनोवैज्ञानिक सहायता आदि के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सहायक सिद्ध होने के साथ आपदा प्रबंधन में समाज की सक्रिय सहभागिता को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा यह कार्यशाला आपदा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो आने वाली चुनौतियों के बेहतर प्रबंधन के लिए सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखण्ड संवेदनशील राज्य है। हमें बीते वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेते हुए काम करना है। मुख्यमंत्री ने कहा प्राकृतिक आपदाओं को टाला नहीं जा सकता, लेकिन त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता और समन्वित राहत एवं बचाव कार्यों से जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है। जिसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय के साथ सजगता एवं संवेदनशीलता भी बेहद जरूरी है।

आपदा प्रबंधन सभी विभागों का सामूहिक दायित्व है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन सभी विभागों का सामूहिक दायित्व है। जिसमें सभी विभागों के साथ आम जनता की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी का होना बेहद आवश्यक है। जब तक समाज जागरूक, प्रशिक्षित और सतर्क नहीं होगा, तब तक किसी भी सरकारी प्रयास का प्रभाव सीमित ही रहेगा। आपदा के दौरान सबसे पहले स्थानीय नागरिक ही मौके पर होते हैं। इसलिए ग्रामीण स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियों, महिला एवं युवा समूहों, स्वयंसेवी संगठनों तथा रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं को प्रशिक्षित करना भी आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

आपदाओं के निपटारे के लिए प्रोएक्टिव और रिएक्टिव दोनों प्रकार की रणनीति अपनाना जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदाओं के प्रभावी निपटारे के लिए हमें प्रोएक्टिव और रिएक्टिव दोनों प्रकार की रणनीतियों को अपनाना होगा। जैसे 2024 में गौरीकुंड में बादल फटने की घटना के दौरान प्रोएक्टिव अप्रोच अपनाकर हजारों लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की थी। वर्ष 2024 में ही टिहरी जनपद के तोली गांव में हुए भू-स्खलन से पूर्व ही प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के कारण 200 से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकी थी। आपदा के समय प्रभावितों के साथ खड़े रहना हमारी प्राथमिकता है।

पूर्वानुमान पर गंभीरता से काम करने पर आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वानुमान पर गंभीरता से काम करने पर आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है। राज्य सरकार आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक उपायों को अपनाने पर जोर दे रही है। राज्य में रैपिड रिस्पॉन्स टीम गठित करने के साथ ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग और सैटेलाइट मॉनिटरिंग के माध्यम से आपदा के संभावित जोखिम क्षेत्रों की पहचान कर रही है। आपदा के नुकसान को कम करने के लिए राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान के दौरान भी उन्होंने स्वयं टनल में फंसे मजदूरों से संवाद किया था, जिससे उनका हौसला बढ़ाया जा सका था।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य सैन्य बलों से अधिकारियों को निरंतर समन्वय और संवाद स्थापित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा भूस्खलन, बाढ़ और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर, जेसीबी, क्रेन एवं आवश्यक उपकरणों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील और पुराने पुलों की तकनीकी जांच कर आवश्यकतानुसार बैली ब्रिज एवं वैकल्पिक व्यवस्था हेतु भंडारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नदियों के किनारे बसे क्षेत्रों में जलस्तर की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए तकनीकी यंत्रों और मानव संसाधन की तैनाती करने, खाद्यान्न, ईंधन, पेयजल एवं जीवनरक्षक औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति सभी जिलों में अभी से सुनिश्चित करने के साथ सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि यह कार्यशाला आगामी मानसून से पहले व्यवस्थाओं को सशक्त और प्रभावी बनाएगी। उत्तराखंड को कई प्रकार की आपदा का सामना करना पड़ता है। इस वर्ष मौसम विभाग ने मानसून के जल्द आने और सामान्य से अधिक होने का अनुमान लगाया है। हमें मानसून से पूर्व पुख्ता इंतजाम करके आपदा के प्रभाव को कम करना है। आपदा के दौरान संसाधनों का बेहतर उपयोग और तकनीकी संसाधनों का प्रयोग आपदा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है, जिसका हमने और बेहतर इस्तेमाल करना है।

सदस्य, राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने आगामी मानसून में उत्तराखंड के लिए सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वनुमान लगाया है। ऐसे में उत्तराखंड के लिए 15 जून से सितंबर तक आपदा की नजर से महत्वपूर्ण समय है। उत्तराखंड राज्य बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन, भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। इनसे बचने के लिए बेहतर पूर्वानुमान, बुनियादी ढांचों, जन जागरूकता, बेहद जरूरी है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा बेहद सुचारू रूप से चल रही है। चारधाम यात्रा का प्रबंधन बेहद अच्छा है। उन्होंने भूस्खलन के बचाव के लिए उत्तराखंड को एन.डी.एम.ए ने 140 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। एन.डी.एम.ए द्वारा 190 संवेदनशील झीलों के लिए उत्तराखंड को 40 करोड़ का आवंटन हो चुका है। उन्होंने कहा फॉरेस्ट फायर को लेकर उत्तराखंड की तैयारियां इस वर्ष बेहद अच्छी हैं। उत्तराखंड को फॉरेस्ट फायर के लिए करीब 16 करोड़ की स्कीम को स्वीकृति प्रदान की है। भूकंप के लिए भी उत्तराखंड को आवश्कता अनुसार धनराशि दी जाएगी। एन.डी.एम.ए ने पूरे देश में आने वाली आपदाओं के लिए गाइडलाइन बनाई हैं, जिसे जिले स्तर तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार समिति विनय रोहेला ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से आपदा के दौरान होने वाले नुकसान को कम से कम किया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान में हमने सफलता हासिल की है। रूद्रपुर में आई बाढ़ के दौरान भी मुख्यमंत्री जी ग्राउंड जीरो पर थे। उन्होंने बताया घनसाली में आई आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री धामी सीधे आपदा प्रभावितों के बीच में पहुंचे थे, जिससे प्रभावितों का मनोबल बढ़ा था। मुख्यमंत्री जी ने कुशल आपदा प्रबंधन ने राज्य को विकसित प्रदेश बनाने की ओर आगे बढ़ाया है।

सचिव, आपदा विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यह कार्यशाला मानसून से पूर्व की तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए की जा रही है। उन्होंने बताया कार्यशाला में मौसम पूर्वानुमान, बाढ़ पूर्वानुमान, ईडब्ल्यूएस की निगरानी और प्रसार , भूस्खलन पूर्व चेतावनी प्रणाली, भूस्कालन जोखिम न्यूनीकरण के लिए भू-जांच की आवश्यकता, संसाधन और परिचालन संबंधी तैयारी, ग्लेशियर निगरानी, मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव, मार्गों पर भूस्खलन एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। जिसका लाभ आने वाले समय में हमारे राज्य को मिलेगा।

इस दौरान प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और विशेषज्ञ मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हरिद्वार

Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
उत्तराखंड में साफ मौसम के बीच धूप में चमकती हिमालय की पर्वत चोटियां Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
    • उत्तराखंड
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

  • हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • हरिद्वार

    Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

  • ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,201)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,564)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (40)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,188)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (968)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज