धर्म प्रवाह: जटाधारी बाबा से मिले सत्य साधक गुरु जी , इन आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा
बहराइच: जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने जटाधारी बाबा से भेंट की। इस मौके पर साधना एंव तमाम आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई तथा साथ ही वर्तमान में कुछ कथित विलासिता में लिप्त बाबाओं के द्वारा संत समाज को बदनाम करने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर सत्य साधक गुरु जी एवं जटाधारी बाबा ने कहा कि समाज में संत का स्थान सबसे ऊंचा होता है , संत किसी भी विलासिता या मोह माया में ना आकर मानव को सन्मार्ग में चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा वर्तमान में कुछ लोग भगवा चोला पहनकर अथवा संत के भेष में भौतिकवाद विलासिता पूर्ण दलदल में अग्रसर हैं जिसका सनातन समाज में भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। गुरुजी ने कहा भारतीय संत समाज के त्याग और तपस्या की परंपरा रही है।
आदिकाल में कई ऋषि मुनियों द्वारा मानव समाज को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी गई है।
सत्य साधक गुरु जी ने आह्वान किया कि कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंचे, गुरुजी ने कहा जितनी जरूरत है उतनी ही भौतिक सामग्री एकत्र करें विलासिता से दूर रहें सन्मार्ग पर चलें तथा सन्मार्ग में चलने की सबको प्रेरणा दें।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
Rudraprayag News: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में सुरक्षा सख्त, 100 मीटर तक लगेंगे साइनेज