Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Ramnagar News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफलाइन बना धनगढ़ी पुल, मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ की परियोजना जनता को सौंपी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Ramnagar News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफलाइन बना धनगढ़ी पुल, मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ की परियोजना जनता को सौंपी

रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित किया। 29.65 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से बरसात में आवागमन की समस्या दूर होगी और कुमाऊं-गढ़वाल की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
रामनगर में धनगढ़ी पुल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामनगर में 29.65 करोड़ रुपये की लागत से बने धनगढ़ी पुल का लोकार्पण करते हुए।

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल के शुरू होने से बरसात में आवागमन बाधित होने की समस्या दूर होगी। जिम कॉर्बेट आने वाले पर्यटकों के साथ कुमाऊं और गढ़वाल के लाखों लोगों को सालभर सुरक्षित और निर्बाध यातायात की सुविधा मिलेगी।

रामनगर, 5 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-121 (नया राष्ट्रीय राजमार्ग-309) पर धनगढ़ी नाले के ऊपर 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी पुल का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इसे केवल एक पुल नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड, विशेषकर कुमाऊं और गढ़वाल के बीच मजबूत संपर्क का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान है और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान धनगढ़ी नाला उफान पर आने से यह मार्ग अक्सर बंद हो जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों, पर्यटकों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सरकार ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने का संकल्प लिया था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि धनगढ़ी पुल पूरे उत्तराखंड का पुल है, जो कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों को जोड़ता है तथा राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क और मजबूत होगा। साथ ही पर्यटन, व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और जनजीवन को नई गति मिलेगी। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान तक पहुंचने वाले पर्यटकों के साथ-साथ नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और पौड़ी गढ़वाल जाने वाले लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के पांच वर्ष पूरे किए हैं और इस दौरान जो संकल्प लिए गए थे, उन्हें धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कार्यशैली ऐसी है कि जिस परियोजना का शिलान्यास किया जाता है, उसका समयबद्ध तरीके से निर्माण पूरा कर लोकार्पण भी कराया जाता है ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज विकास के स्वर्णिम दौर में प्रवेश कर रहा है। आधुनिक सड़कें, मजबूत पुल, विस्तृत रेल नेटवर्क, रोपवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और सीमांत क्षेत्रों के विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले चरण में राज्य को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में और तेजी से काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि धनगढ़ी पुल के निकट करीब 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित पनौद पुल का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में इस पुल पर यातायात शुरू हो चुका है और डामरीकरण का अंतिम कार्य पूरा होने के बाद इसे भी जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनगढ़ी और पनौद दोनों पुल इस पूरे क्षेत्र के विकास की मजबूत आधारशिला बनेंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि धनगढ़ी पुल बनने से वर्षभर सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित होगा। बरसात में मार्ग बंद होने की समस्या समाप्त होगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी। इससे व्यापार, कृषि, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं तथा जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 18.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 175.60 मीटर लंबे पनौद पुल का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
लोकार्पण कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने गर्जिया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का पैदल भ्रमण किया और कॉर्बेट की सीमा पर पुल के समीप पहुंचे वन्यजीवों का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विधायक महेश जीना, विधायक प्रमोद नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, शंकर कोरंगा, संजय डॉर्बी, जेड ए वारसी, गणेश रावत, रंजन बरगली, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून का जोर, आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; IMD ने कहा- रहें सतर्क
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BigNews #DhangarhiBridge #Infrastructure #Nainital #PushkarSinghDhami #RamnagarNews #UttarakhandNews

Related Stories

रामनगर सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Ramnagar Sex Racket: लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar Sex Racket: लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: करंट लगने की घटना में मौत Haldwani News: कथा के दौरान कूलर का करंट बना काल, पुरोहित की मौत; CCTV में कैद हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: कथा के दौरान कूलर का करंट बना काल, पुरोहित की मौत; CCTV में कैद हादसा

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर में ट्रेन। Uttarakhand News: टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • चंपावत

Uttarakhand News: टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
चम्पावत में बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: चम्पावत को ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: चम्पावत को ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाते हुए। Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • यात्रा

Kailash Mansarovar Yatra 2026: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, पहले जत्थे को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
भीमताल के पास डम्पर हादसे का रेस्क्यू। Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Nainital News: भीमताल के पास हादसा, खाई में गिरा डम्पर; SDRF ने चालक का किया सफल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi July 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रामनगर में धनगढ़ी पुल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Ramnagar News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफलाइन बना धनगढ़ी पुल, मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ की परियोजना जनता को सौंपी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Ramnagar News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफलाइन बना धनगढ़ी पुल, मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ की परियोजना जनता को सौंपी

  • रामनगर सेक्स रैकेट मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Ramnagar Sex Racket: लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar Sex Racket: लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त

  • प्रतीकात्मक फोटो: करंट लगने की घटना में मौत Haldwani News: कथा के दौरान कूलर का करंट बना काल, पुरोहित की मौत; CCTV में कैद हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: कथा के दौरान कूलर का करंट बना काल, पुरोहित की मौत; CCTV में कैद हादसा

  • प्रतीकात्मक तस्वीर में ट्रेन। Uttarakhand News: टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • चंपावत

    Uttarakhand News: टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग

  • चम्पावत में बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Champawat News: चम्पावत को ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: चम्पावत को ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (446)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,675)
  • उधमसिंह नगर (1,294)
  • क्राइम (3,421)
  • खेल (357)
  • चंपावत (968)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (655)
  • देहरादून (10,809)
  • नैनीताल (6,366)
  • पर्यटन (210)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,058)
  • यात्रा (400)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (503)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (612)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Ramnagar News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफलाइन बना धनगढ़ी पुल, मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ की परियोजना जनता को सौंपी Ramnagar News: कुमाऊं-गढ़वाल की लाइफलाइन बना धनगढ़ी पुल, मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ की परियोजना जनता को सौंपी Ramnagar Sex Racket: लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त Ramnagar Sex Racket: लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त Haldwani News: कथा के दौरान कूलर का करंट बना काल, पुरोहित की मौत; CCTV में कैद हादसा Haldwani News: कथा के दौरान कूलर का करंट बना काल, पुरोहित की मौत; CCTV में कैद हादसा Uttarakhand News: टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग Uttarakhand News: टनकपुर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी ट्रेन की सौगात, मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से पूरी हुई वर्षों पुरानी मांग Champawat News: चम्पावत को ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास Champawat News: चम्पावत को ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया शिलान्यास