देहरादून: एक वर्ष से भटक रही दुखयारी सीमा को मिलेगा न्याय , डीएम ने लिया यह कड़ा एक्शन
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से असहायों का सहारा बना डीएम जन दर्शन ,एक के बाद एक जनहित में कड़े निर्णय
पति की मृत्यु उपरान्त प्रा0 लि0 बैंक प्रबन्धन नही दे रहा था विधवा सीमा को बीमा का लाभ, जिला प्रशासन ने ही बैंक की ही कर दी रू0 17 लाख की आरसी
एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी दुखयारी सीमा; जन दर्शन डीएम के समक्ष आया था प्रकरण,
डीएम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में सुनाया निर्णय
16 जून तक मिल जाना चाहिए सीमा का अधिकार , वरना बैंक का समस्त व्यापार करवा देंगे बंद
देहरादून। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में एक बाद एक कड़े निर्णय ले रहें हैं। जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादी सीमा गुप्ता जिनकी पति मृत्यु की 15 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी। उनके पति द्वारा डीसीबी से 15.50 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा आईसीआईसीआई लम्बार्ड द्वारा किया गया था, किन्तु पति की मृत्यु के बाद बैंक किश्त देना बंद कर दिया है तथा बीमा कम्पनी द्वारा बैंक लोन देने से मना कर दिया, जिस पर डीएम ने बैंक प्रबन्धक डीसीबी प्रा0लि0 को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे तथा महिला का समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।

बैंक प्रबन्धक द्वारा महिला के प्रकरण पर गंभीरता से न लिए जाने तथा महिला का समाधान न करने पर डीएम ने सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की आरसी काटने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा 09 जून को सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की रू0 1705000 आरसी जारी करते हुए 16 जून तक आरसी जमा करने के निर्देश दिए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


