Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में योगदान देने तथा रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता के जरिए रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया। समारोह में कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया।
Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूपीईएस के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ख़बर शेयर करें -

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में 4,795 विद्यार्थियों को मिल रहीं उपाधियां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से किया सम्मानित।

देहरादून, 22 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिधौली, देहरादून स्थित यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। अब वे विश्वविद्यालय से निकलकर जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम और क्षमताओं के बल पर निर्धारित लक्ष्य हासिल करने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में अच्छे कार्य करने और दूसरों की सहायता करने से वास्तविक खुशी एवं संतुष्टि मिलती है। व्यक्ति की असली पहचान उसके व्यवहार, विनम्रता और संस्कारों से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में सदैव सीखने की भावना बनाए रखने और अपने ज्ञान एवं क्षमताओं का उपयोग समाज तथा देश की प्रगति में करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीईएस ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय ने पिछले दो दशकों में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश के युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से विकसित भारत का संकल्प अवश्य साकार होगा। उन्होंने कहा कि यूपीईएस से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी देश-दुनिया में जहां भी जाएंगे, अपनी प्रतिभा, कार्यक्षमता और उपलब्धियों से उत्तराखण्ड सहित पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। इन सुझावों से स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड के युवा विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक हैं और समाज तथा देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी सकारात्मक सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूक और प्रतिभाशाली युवा ही किसी भी राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजी का है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है। आधुनिक शिक्षा के साथ सांस्कृतिक विरासत और जीवन मूल्यों के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज’ की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वरोजगार और उद्यमिता के माध्यम से दूसरों को भी रोजगार देने वाले बनें। इसी उद्देश्य से राज्य में स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। सरकार युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थियों के परिजनों से भी संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थी और उनके परिजन उत्साहित नजर आए।

4,795 विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही हैं उपाधियां

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। इनमें नियमित पाठ्यक्रमों के 3,806 विद्यार्थी तथा यूपीईएस ऑनलाइन के 989 विद्यार्थी शामिल हैं।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, यूपीईएस के अध्यक्ष डॉ. राम के. शर्मा, कुलपति डॉ. सुनील राय, प्रो-वाइस चांसलर मनीष मदान सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #PushkarSinghDhami #UPESConvocation #UttarakhandNews #ViksitBharat2047

Related Stories

देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए। Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: AI से जुड़ेंगी उत्तराखंड की लोकभाषाएं, सीएम धामी ने लॉन्च किया पोर्टल

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्थापित हाईटेक निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग सेंटर में ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा। Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग

  • देहरादून के धूलकोट माफी गांव में नालसा मेगा ड्राइव अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर। Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच

  • अल्मोड़ा में जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कोसी और रामगंगा नदियों के संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर बैठक। Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए। Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार और पुरानी एंबुलेंस बदलने को लेकर बैठक। Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,859)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,556)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,019)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,429)
  • नैनीताल (6,611)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,234)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (725)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,385)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: दिव्यांगों के IAS-PCS बनने का सपना होगा साकार, गांवों तक पहुंची मुफ्त कोचिंग Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Dehradun News: मेगा ड्राइव से गांव तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, 229 लोगों की जांच Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Almora News: कोसी-रामगंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए डीएम सख्त, दिए निर्देश Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 4795 विद्यार्थियों को डिग्रियां, सीएम धामी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: 50 पुरानी 108 एंबुलेंस तत्काल बदली जाएंगी, मुख्य सचिव के निर्देश