देहरादून: हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली पुलिस टीम ने 9 ग्राम हीरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने के लिये प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक देहात के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिये थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र में रवाना किया गया।
इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान आसनपुल से करीब 10 मीटर पहले धर्मावाला की तरफ से अभियुक्त रणजीत रावत पुत्र मदन सिंह रावत निवासी ग्राम जामनखाता थाना सहसपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष व सूरज चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी ग्राम बालूवाला थाना सहसपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष को संयुक्त रुप से वाहन मोटर साइकिल में 09 ग्राम अवैध हेरोइन परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर