देहरादून: राज्य सरकार ने 4 नई नगर पंचायतों के गठन को दी मंजूरी, अधिसूचना जारी
देहरादून। उत्तराखंड में नए नगर निकायों के गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच शासन ने 4 नई नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।
नवगठित नगर पंचायतों में थलीसैंण, ढंडेरा, लालपुर , गरुड़ शामिल है इसके साथ ही प्रदेश में नगर निकायों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कुछ और नगर निकायों के गठन का भी ऐलान कर सकती है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लंबे समय से नगर निकायों का दर्जा देने की मांग उठती रही है क्योंकि वहां शहरीकरण जैसी स्थिति है इसी कड़ी में पूर्व में 9 नगर निकायों के प्रस्ताव विभिन्न जिलों से शासन को उपलब्ध हुए थे इसमें गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल के 4 नगर पंचायतों का दर्जा मिला है इसके अधिसूचना जारी कर दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


