Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- विश्व श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी , कही यह बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- विश्व श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी , कही यह बात

Mohan Chandra Joshi May 1, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘‘विश्व श्रमिक दिवस‘‘ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न संगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को शुभकामना देते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हुए हमारे श्रमिक भाई नये भारत के निर्माण का कार्य करते हैं। देश की प्रगति और खुशहाली में अद्वितीय भूमिका निभाने वाले सभी श्रम योगी सम्मान के पात्र है।

उन्होंने कहा कि यह दिवस हमारे करोड़ों मजदूर भाई-बहनों की मेहनत और लगन के सम्मान के लिए समर्पित है। वे एक बेहतर और समृद्ध भारत की नींव तैयार कर रहे हैं, वे सही अर्थों में हमारे राष्ट्र-निर्माता हैं। ‘श्रमेव जयते’ के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार अपने कठिन परिश्रम और संकल्प से भारत को विश्व में अग्रणी बनाने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया के मजदूरों की एकजुटता के आहवान मात्र से काम चलने वाला नहीं है। इस सदी की आवश्यकताएं और स्थितियां अलग हैं। ‘‘लेबर्स यूनाइट द वर्ल्ड’’ इस सदी का मंत्र हो सकता है। इस मंत्र के साथ आज दुनिया को जोड़ने की जरूरत है। हमारे श्रमिक भाईयों में दुनिया को जोड़ने की ताकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे देश में 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया था। इससे बड़ी कोई योजना नहीं हो सकती, जो पांच करोड़ परिवारों को छूती हो। हमने श्रम कानूनों में अनेक बदलाव किए हैं। इसके तहत कभी मात्र 15, 50 या 100 रुपये मासिक पेंशन पाने वाले श्रमिकों को हमारी सरकार ने अब न्यूनतम एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन की व्यवस्था की है। इसके अलावा श्रम सुविधा पोर्टल शुरू किया है, जिसके तहत आठ अहम श्रम कानूनों को एक कर उनके सरलीकरण का काम किया गया। आज हर श्रमिक को एक विशेष लेबर आइडेंटिफिकेशन नंबर दिया गया ताकि उसकी पहचान बन जाए और उसे अवसर मिलें। साथ ही एक नेशनल सर्विस पोर्टल भी बनाया गया है, ताकि श्रमिक और नियोजक के बीच तालमेल हो सके। इसके अलावा बोनस सम्बन्धी कानून में भी बदलाव कर कामगारों को लाभ पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लेबर्स यूनाइट द वर्ल्ड’ का नारा, मैं मजदूर नंबर-1 हूं का नारा दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी खुद को एक मजदूर मानते हैं, उन पर उत्तराखंड के लोगों के प्यार का कर्ज है। उत्तराखंड के विकास से लोगों का कर्ज चुकाने का उनका भरसक प्रयास है। पूर्व की सरकारों ने गरीबी हटाने के लिये नारे बहुत लगाये गये, योजनाएं भी बनीं लेकिन वह गरीब के घर को नहीं बल्कि मतपेटियों को ध्यान में रखकर बनायी गयीं। इस देश से गरीबी तभी जाएगी, जब गरीब को गरीबी से लड़ाई लड़ने की ताकत मिलेगी। इसके लिये उसे शिक्षा, रोजगार, घर, बिजली, पेयजल उपलब्ध कराना जरूरी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में मजदूरों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
इस दौरान केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा श्रमिकों के हित में उठाये गये कदमों तथा उनके कल्याण से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज


इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून श्री आर. राजेश कुमार, नगर आयुक्त के साथ ही बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News कही यह बात देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- विश्व श्रमिक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
देहरादून में उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शामिल होते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में खेल महाकुम्भ-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के साथ। Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में आयोजित इनोविस्टा 2026 टेक फेस्ट के दौरान छात्र। Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के जरिए शिक्षक भर्ती में धोखाधड़ी का प्रतीकात्मक दृश्य। Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम

Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

  • नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाते सांसद अजय भट्ट। Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

  • देहरादून में उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में शामिल होते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल

  • देहरादून के मिनी स्टेडियम ननूरखेड़ा में खेल महाकुम्भ-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खिलाड़ियों के साथ। Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी परिसर में आयोजित इनोविस्टा 2026 टेक फेस्ट के दौरान छात्र। Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,979)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,577)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,476)
  • नैनीताल (6,644)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,244)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,175)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी Haldwani News: नंधौर अभयारण्य में सफारी का नया सत्र शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल Dehradun News: ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन में सीएम धामी की चार बड़ी घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम