देहरादून: टोंस नदी में नहाते समय डूबा किशोर ,SDRF ने सर्च ऑपरेशन चलाकर किया शव बरामद , video
Dehradun News: उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी में एक 15 वर्षीय किशोर नहाने के दौरान टोंस नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर किशोर का शव बरामद कर लिया है वहीं घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक शनिवार की शाम थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक किशोर लालढांग टोंस नदी में नहाते समय गहरे पानी मे जाने से डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अनेक संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त किशोर का कुछ पता नही चल पाया।
आज रविवार को पुनः SDRF टीम द्वारा गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। SDRF टीम के डीप डाइवर मुख्य आरक्षी आशिक अली द्वारा टोंस नदी में घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्चिंग करते हुए उक्त किशोर के शव को नदी की गहराई से ढूंढ निकाला व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की पहचान साकिर पुत्र वहीद हसन उम्र 15 वर्ष निवासी भुड्डी, देहरादून के रूप में हुई है।
SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशिक अली ,रजत तोमर , प्रेम सिंह ,टेक्नीशियन सुशील सिंह , चालक आशीष चौहान आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गुरु पूर्णिमा विशेष: सत्य, सेवा और साधना से ही सार्थक बनता है जीवन—सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी