देहरादून: सीएम धामी का सख्त एक्शन , अब यूपी के इस कुख्यात पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
- सीएम धामी के निर्देशों पर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के कुख्यात पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी डॉक्टर बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड तथा बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन 25 हजार के इनामी इमलाख पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। गिरोह का मास्टर माइण्ड 25 हजार रूपये का ईनामी इमलाख को उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा विगत दो फरवरी को किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था
एसटीएफ द्वारा इमलाख के बारे में जानकारी की गयी तो वह कोतवाली मुजफफरनगर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। इसके द्वारा अपने भाई इमरान के साथ बरला थाना क्षेत्र मुजफ्फरनगर में बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज के नाम से मेडिकल डिग्री कॉलेज भी खोला हुआ है जो कि बीफार्मा, बीए, बीएससी, आदि के कोर्स संचालित करता है। यह भी जानकारी हुई कि इमलाख बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज, मुजफ्फरनगर का स्वामी है एवं इसके विरुद्ध फर्जी डिग्री दिलवाने के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसे यूपी का सबसे बड़ा शिक्षा माफिया कहा जाता है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उपरोक्त अभियुक्त इमलाख के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए इसके द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।

इसे भी पढ़ें—

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


