देहरादून: सीएम धामी से मिले विधायक डॉ मोहन बिष्ट ,लालकुआं क्षेत्र के लिए किया यह अनुरोध
- विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र , समस्याओं के निराकरण का अनुरोध
Dehradun News: लालकुंआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मवेशियों हेतु महंगे होते जा रहे भूसे के उत्तराखंड से बाहर भेजे जाने पर रोक लगाने और पेपर मिलों के भूसा खरीदे जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
साथ ही विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा पूर्व में स्वीकृत विभिन्न योजनाओं इंदिरानगर से निकलने वाले गंदे नाले को डाइवर्ट करने ,लालकुआं विधानसभा के 55 नलकूपों में स्टेबलाइजर लगाने ,काठगोदाम के पास क्षतिग्रस्त गौलापार मुख्य नहर के पुनर्निर्माण , दुबेलबीड़ा और चोरगलिया बाढ़ सुरक्षा योजना हेतु धन आवंटित करने का अनुरोध किया।
विधायक ने दूरभाष पर बताया सीएम पुष्कर धामी ने शीघ्र ही उपरोक्त समस्याओं का जल्द निदान करने का आश्वासन दिया है। विधायक डा मोहन बिष्ट ने इसके अलावा कई ज्वलंत विषयों पर सीएम पुष्कर धामी को अवगत कराया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



महसी में साहित्य का सम्मान: ‘आक्रांत भारत’ सहित दो पुस्तकें सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरुजी को भेंट