Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

देहरादून सहित मैदानी इलाकों में हीट वेव मौसम अलर्ट, DEOC 24×7 एक्टिव; प्रशासन ने जारी किए निर्देश

देहरादून सहित मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। DEOC 24×7 सक्रिय कर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Mohan Chandra Joshi May 20, 2026
देहरादून में हीट वेव अलर्ट के तहत दृश्य।

देहरादून में भीषण गर्मी के बीच प्रशासन ने हीट वेव से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया।

ख़बर शेयर करें -

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश, नागरिकों से दोपहर की धूप से बचने की अपील

देहरादून, 20 मई 2026: जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं संभावित लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने तथा मैदानी क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वित कार्रवाई करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून नगर सहित आसपास के मैदानी क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी रहने तथा जौलीग्रांट एवं डोईवाला क्षेत्रों में तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, नगर निकाय, शिक्षा, श्रम एवं आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सतर्कता एवं राहत उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24×7 सक्रिय रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ORS, IV Fluids एवं चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। हीट स्ट्रोक एवं डिहाइड्रेशन से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर पेयजल, छायादार स्थल एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों को किया याद

विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा पेयजल व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। जल संस्थान एवं पेयजल विभाग को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने तथा जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने को कहा गया है।

निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों एवं बाहरी कार्यस्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य अवधि को प्रातः एवं सायंकालीन समय तक सीमित रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। श्रमिकों हेतु छाया, पेयजल एवं प्राथमिक उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग को मौसम की परिस्थितियों के अनुरूप विद्यालय संचालन समय में आवश्यक परिवर्तन अथवा अवकाश के संबंध में निर्णय लेने हेतु निर्देशित किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए पर्याप्त पेयजल एवं प्राथमिक उपचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों के माध्यम से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों एवं गंभीर रोगियों की नियमित निगरानी किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

इसके अतिरिक्त जनसामान्य को लू से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने हेतु सोशल मीडिया, एफएम रेडियो, स्थानीय समाचार पत्र, मोबाइल मैसेज एवं सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नियमित एडवाइजरी जारी की जाएगी।

पशुपालन विभाग को पशुओं हेतु पेयजल एवं छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नगर निकायों एवं संबंधित विभागों को सफाई कर्मियों, होमगार्ड, पुलिसकर्मियों एवं फील्ड स्टाफ के लिए सुरक्षा उपाय एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करते हुए सतत निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु पूर्ण तत्परता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Breaking News Uttarakhand Dehradun Heat Wave DEOC Alert District Administration Dm dehradun Heat Wave Alert 2026 Public Advisory Summer Heat Uttarakhand News Weather update Uttarakhand

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

  • बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,645)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,527)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,007)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,325)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू