Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- बातें कम काम ज्यादा और सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- बातें कम काम ज्यादा और सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र: CM धामी

Mohan Chandra Joshi December 29, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आयेजित परिचर्चा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंहधामी ने राज्य सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये किये जा रहे प्रयासों एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन से सम्बन्धित विषयों पर बेबाकी से अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये एक लाख करोड़ की तथा राज्य सरकार द्वारा भी करोड़ों की लागत की योजनायें स्वीकृत की हैं। इन योजनाओं पर तेजी से कार्य किया गया है जो अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि ये योजनायें पूर्णतः धरातल पर दिखायी दें तथा उनका लाभ जनता को मिले उसके लिये वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 माह में अपने कार्यकाल में उन्होंने रात दिन जनता की सेवा के लिये अर्पित किये हैं। प्रतिदिन वे लगभग दो जनपदों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जन समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 5 सालों में केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिये एक लाख करोड़ की तथा राज्य सरकार द्वारा भी करोड़ों की लागत की योजनायें स्वीकृत की हैं। इन योजनाओं पर तेजी से कार्य किया गया है जो अब धरातल पर दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि ये योजनायें पूर्णतः धरातल पर दिखायी दें तथा उनका लाभ जनता को मिले उसके लिये वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 5 माह में अपने कार्यकाल में उन्होंने रात दिन जनता की सेवा के लिये अर्पित किये हैं। प्रतिदिन वे लगभग दो जनपदों का भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जन समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बार एसोसिएशन को मिलेगा प्रोफेशनल ऑफिस भवन, डीएम ने डिजाइन पर दिए जरूरी निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। अवस्थापना सुविधाओं के विकास, चिकित्सकों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना में 4 लाख लोगों को इलाज की सुविधा देकर 500 करोड़ की धनराशि व्यय की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारा एजेण्डा चुनाव नहीं बल्कि राज्य का समग्र विकास है। हमें आलोचनाओं से ऊर्जा मिलती है, समस्याओं के समाधान की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लोग राष्ट्रवादी, मेहनती व स्वाभिमानी हैं। वे मुफ्त की घोषणाओं के मोह में नहीं फंसते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण हमारी भावनाओं से जुड़ा विषय है। यहां के समग्र विकास के लिये हम प्रतिबद्ध हैं। इसलिए इसे ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, किन्तु राज्य की कानून व्यवस्था, शांति, सुरक्षा, आध्यात्मिक स्वरूप तथा पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इस पर भी हम ध्यान दे रहे हैं। हम तुष्टिकरण नहीं न्याय के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियां हजारों में है जबकि बेरोजगार युवा लाखों में। युवा रोजगार लेने वाले नहीं रोजगार देने वाले बने इसके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं संचालित की है तथा योजनाओं के ऋण सुविधा आसान बनाई गई है। जबकि 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी प्रारम्भ की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे हैं। इस विचार श्रृंखला में प्राप्त सुझावों के आधार पर हम 2025 तक राज्य को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: आयुष्मान योजना के सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाएं व संपर्क नंबर जारी, परेशानी पर CMO से करें संपर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली तथा राज्य के पारम्परिक उत्पादों को बढ़ावा देने में केन्द्र सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानां की आय को दुगुना करने तथा उनके जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की है, इससे किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है। राज्य सरकार की जरूरतों को केन्द्र सरकार द्वारा प्राथमिकता प्रदान कर उन्हें पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में किये गये सकारात्मक प्रयासों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को पुरस्कृत भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के मूल में पर्यटन, ऊर्जा के साथ ही कृषि की अवधारणा भी शामिल रही है। हम इन क्षेत्रों में गंभीरता से प्रयासरत रहते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास के प्रति भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। राज्य के युवाओं में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल भावना विकसित करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान खेल नीति में किया गया है। राज्य के हर ग्राम पंचायत में ’’स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड’’ योजना के अन्तर्गत ओपन जिम खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

मुख्यमंत्री ने सी.डी.एस जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए कहा कि जनरल बिपिन रावत जी का उत्तराखण्ड के लिए जो विजन था उसे हम अवश्य पूर्ण करेंगे, एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे साथ ही उनकी परिकल्पना के अनुसार उत्तराखण्ड के सतत विकास हेतु कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत के गांव तक सड़क बनाने के साथ ही कोटद्वार से भी उनके गांव को सड़क से जोड़ा जायेगा। उनके गांव में जन मिलन केन्द्र भी बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जिनकी पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी। मोदी जी ने पहाड़ पर रेल पहुचाने के सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली की दूरी को और कम करने वाला है। केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण मे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यहां 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यकरण के लिये 250 करोड़ की योजना बनायी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- बातें कम काम ज्यादा और सबका साथ सबका विकास हमारा ध्येय मंत्र: CM धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इंटर्न स्टाइपेंड 25 हजार; खिलाड़ियों के 245 पदों पर प्रस्ताव

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलिकोट में स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल लेते हुए Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित

  • हिमांशु मिश्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने भेंट की Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी

  • नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,481)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,509)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (452)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,231)
  • नैनीताल (6,533)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,199)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (412)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर बढ़ी निगरानी, 163 लोगों की जांच; 32 हजार लीटर पेयजल वितरित Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Nainital News: हिमांशु बने सेना में लेफ्टिनेंट, विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ पूरा किया बचपन का सपना Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं Uttarakhand News: नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की भेंट, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी Uttarakhand News: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ेंगे प्रदेशवासी Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी Nainital News: लालकुआं बाईपास और गौला पुल फोरलेन को NHAI की मंजूरी