Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश , 40 दिन में परीक्षा आयोजित कर 30 दिन के भीतर घोषित करें रिजल्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश , 40 दिन में परीक्षा आयोजित कर 30 दिन के भीतर घोषित करें रिजल्ट

Mohan Chandra Joshi June 17, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • विश्वविद्यालय डीजी लॉकर के माध्यम से दें डिग्री: डॉ0 धन सिंह रावत
  • विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में आयोजित होंगे ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम
  • नशा मुक्त कैम्पस के लिये चलाये जाय जागरूकता अभियान

देहरादून। यूजीसी मानकों के अनुरूप छात्र-छात्राओं को डीजी लॉकर के माध्यम से डिग्री उपलब्ध कराने के निर्देश सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को दे दिये गये हैं। विश्वविद्यालय अपना-अपना शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर 180 दिन का अनिवार्य शैक्षिक कार्यक्रम लागू करेंगे, इसके अलावा विश्वविद्यालय 40 दिन में परीक्षाएं आयोजित कर एक माह के भीतर सभी पाठ्यक्रमों के रिजल्ट घोषित करेंगे। छात्र-छात्राओं की समस्याओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों के मध्यनज़र विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राज्य में नशा मुक्त कैम्पस के लिये शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश भी बैठक में दिये गये।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में राज्य विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठक ली। डॉ0 रावत ने बताया कि यूजीसी मानकों के अनुरूप छात्र-छात्राओं को डिग्री, अंक प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय द्वारा डीजी लॉकर के माध्यम से उपलब्ध कराये जायेंगे, इसके लिये सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि डीजी लॉकर व्यवस्था से छात्र-छात्राओं को अपने शैक्षिक दस्तावेज आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। विभागीय मंत्री ने विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर 180 दिन का अनिवार्य शैक्षिक कार्यक्रम लागू करने को कहा, साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों में केन्द्रीयकृत मूल्यांकन प्रणाली स्थापित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय 40 दिन में परीक्षाएं आयोजित कर 30 दिन के भीतर सभी पाठ्यक्रमों के रिजल्ट घोषित करें।

उन्होंने परीक्षा नियंत्रकों को ऐसे महाविद्यालयों के प्राचार्यो को पत्र भेज कर परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करने को कहा जहां परीक्षा परिणामों में लगातार गिरावट आ रही है। ताकि महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की समस्याओं और पठन-पाठन में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। डॉ0 रावत ने महाविद्यालयों में प्रत्येक माह कुलसचिव की उपस्थिति में ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिये। ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्राचार्यों से संवाद स्थापित किया जायेगा। इसके साथ ही राज्यभर के शिक्षण संस्थानों को नशा मुक्त कैम्पस बनाने व जनजागरूकता अभियान संचालित करने लिये नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। इसके अलावा नई शिक्षा नीति लागू करने, सेमेस्टर प्रणाली लागू करने, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को शीघ्र भरने, ससमय निर्माण कार्यों को पूरा करने, छात्र निधि के पैसे को छात्र हित में खर्च करने हेतु डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश विश्वविद्यालय के अधिकारियों को बैठक में दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा एम0 एम0 सेमवाल, उप सचिव शिव स्वरूप त्रिपाठी, अनु सचिव व्योमकेश दुबे, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ0 ए0एस0 उनियाल, कुलसचिव दून विश्वविद्यालय एम.एस. मन्द्रवाल, कुलसचिव कुमाऊं विवि दिनेश चन्द्रा, कुलसविच श्रीदेव सुमन विवि खेमराज भट्ट, कुलसचिव उत्तराखंड मुक्त विवि डॉ0 पी0डी0 पंत, प्रभारी कुलसचिव सोबन सिंह जीना विवि डॉ0 डी0एस0 बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक दून विवि नरेन्द्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक मुक्त विवि डॉ0 सोमेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्रीदेव सुमन विवि डॉ0 एम0एस0 रावत, परीक्षा नियंत्रक कुमाऊं विवि प्रो0 एच0सी0एस0 बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक एस0एस0जे0 विवि एस0के0 जोशी, परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो0 विजय जुयाल, वित्त नियंत्रक सुनील कुमार रतूड़ी, नमिता सिंह, अनिता आर्या सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 40 दिन में परीक्षा आयोजित कर 30 दिन के भीतर घोषित करें रिजल्ट Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: उच्च शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

Mohan Chandra Joshi September 16, 2026
उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने और पॉलीगॉन मैपिंग की समीक्षा करते जिलाधिकारी Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस

  • चंपावत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित

  • देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी

  • देहरादून में दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक

  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,517)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,254)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Dehradun News: सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग में लापरवाही पर 12 विभागों को नोटिस Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित Champawat News: सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, उत्कृष्ट महिलाएं सम्मानित युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की आधारशिला: मुख्यमंत्री धामी Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक Uttarakhand News: दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी