देहरादून -शासन ने पांच IPS अधिकारियों के किए तबादले , देखें सूची
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पांच आईपीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। पुलिस विभाग में उच्च अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए हैं। इन बदलावों से उम्मीद है कि राज्य में कानून-व्यवस्था में और सुधार होगा।
1. श्री अमित कुमार सिन्हा
– वर्तमान पद: विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण, अपर पुलिस महानिदेशक, सी०सी०टी०एन०एस० एवं दूरसंचार/निदेशक, एफ०एस०एल०
-*: अपर पुलिस महानिदेशक, सी०सी०टी०एन०एस एवं दूरसंचार पद से हटाए गए
2. श्री वी० मुरूगेशन
– वर्तमान पद: अपर पुलिस महानिदेशक, सी०आई०डी/निदेशक, सतर्कता
– नया पद: अपर महानिदेशक, पुलिस अपराध एवं कानून व्यवस्था
3. श्री ए०पी० अंशुमान
– वर्तमान पद: अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा/पी०09०सी०
– नया पद: अपर पुलिस महानिदेशक, सी०सी०टी०एन०एस० एवं दूरसंचार
4. श्री करन सिंह नगन्याल
– वर्तमान पद: पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र
– नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, सुखा (अभिसूचना मुख्यालय)
5. श्री स्वरूप राजीव
– वर्तमान पद: पुलिस सुरक्षा मुख्यालय, महानिरीक्षक, अभिसूचना
– नया पद: पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, अभिसूचना
जारी आदेश के मुताबिक भारतीय पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्तम्भ-3 में उल्लिखित पद से, स्तम्भ 4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करते हुए स्तम्भ-5 में उल्लिखित पद पर तत्काल प्रभाव से जनहित/कार्यहित में स्थानान्तरित/तैनात किया जाता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 23वीं प्रादेशिक पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी विजेता
केदारनाथ धाम यात्रा 2026: प्रशासन का सख्त एक्शन, 100 से अधिक अतिक्रमण हटाकर पैदल मार्ग किया सुगम