देहरादून- शासन ने अब सीनियर IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव , देखें सूची
उत्तराखंड शासन से एक और बड़ी खबर
Dehradun News: उत्तराखंड शासन ने राज्य के सीनियर आईपीएस अफसरों एडीजी रैंक के कामकाज में फेरबदल किया है।
एडीजी अभिनव कुमार अब पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन के स्थान पर एडीजी अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है।

एडीजी अमित सिन्हा को एडीजी एडमिन बनाया गया है। अमित सिन्हा से सतर्कता व दूरसंचार वापस ले लिया गया है। वी मुरुगेशन से एडीजी कानून व्यबस्था वापस लेते हुए उन्हें निदेशक सतर्कता बनाया गया है। एपी अंशुमन अब राज्य के नए एडीजी कानून व्यवस्था होंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


