Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi August 27, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निर्यात को बढ़ावा देने के लिये उत्पादक और निर्यातक को सहयोगी बनना होगा, राज्य के सीमान्त क्षेत्रों के लोगों को निर्यात की गतिविधियों से जोड़ने से यहां के उत्पादों की स्वीकार्यता बढ़ेगी तथा उत्पादकों तक पहुंच आसान बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्यात संवर्धन से सम्बन्धित सेमिनारों की तभी सार्थकता बढ़ेगी जब सभी इसमें साझीदार बने, राज्य सरकार इसमें सहयोगी की भूमिका में रहेगी।
शुक्रवार को मालसी देहरादून स्थित एक होटल में उत्तराखण्ड में निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण है। हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ आध्यात्म, योग व शांति की भूमि है। कानून व्यवस्था अनुकूल होने से उद्योगों के साथ निवेश से जुड़े उद्यामियों के लिये माहौल बेहतर है। उन्होंने निर्यात से जुड़े उद्यमियों का आह्वान किया कि वे ऐसी योजना बनाये जो 2025 में हमारी उपलब्धि बने।
मुख्यमंत्री ने ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव“ के अंतर्गत फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन तथा इंडिया एक्ज़िम बैंक द्वारा संयुक्त रूप से उत्तराखंड से निर्यात को बढ़ावा देने से सम्बन्धित संगोष्ठी के आयोजन को राज्य हित में बताते हुए कहा कि यह पहल सभी हितधारकों और संस्थानों को एक साथ लाने में मददगार होगी।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने “लोकल गोज़ ग्लोबल-मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड“ का नारा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि निर्यात देश के विकासशील से विकसित स्थिति में आने की सीढ़ी है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनने के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बना है। विश्व में कोई घटना हो उसमें भारत के रूख और सोच को महत्व दिया जाता है। कोरोना काल में जब दुनिया भारत को जिम्मेदारी मान रही थी, उसे नुकसान होने की बात कर रही थी तब 130 करोड़ देशवासियों को एक साल के अन्दर दो-दो वैक्सीन तैयार कर 200 करोड़ लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करायी गई। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न की व्यवस्था की गई। जब लीडर व प्रबन्धन अच्छा होता है तो उसके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। आज का भारत नया भारत है। शक्तिशाली व समरथ भारत हर दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने वर्ष 2021-22 में 422 बिलियन अमरीकी डालर का सर्वकालिक उच्च वार्षिक व्यापारिक निर्यात हासिल किया। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। हम 2025 तक विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हमने अगले पांच वर्ष में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य लिया है। इसमें निर्यात पर विशेष रूप से फोकस करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में उत्तराखण्ड अपने प्रगतिशील नीतिगत ढांचे, गुणवत्तापूर्ण जनशक्ति की उपलब्धता, उत्पादन के सस्ते कारकों तक पहुँच और राष्ट्र के महत्वपूर्ण बाजार से निकटता के कारण पसंदीदा निवेश गंतव्य बनने की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सेवा क्षेत्र के योगदान में सुधार पर भी ध्यान दे रही है। पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा दिया है। राज्य में पांच सितारा होटलों की स्थापना के भी प्रयास किये जा रहे हैं उद्योग और आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विभाग डीपीआईआईटी द्वारा आयोजित बिजनेस रिफॉर्म एक्शन पॉइंट रैंकिंग में उत्तराखंड शीर्ष राज्यों में से एक है। राज्य ने सभी लाइसेंस प्राप्त करने और संचालन शुरू करने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम को वन-स्टॉप शॉप के रूप में भी शुरू किया है।


उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय एकीकृत औद्योगिक एस्टेट विकसित किया गया है। राज्य में पंतनगर और काशीपुर में 2 आईसीडीएस और पंतनगर में 1 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क है। राज्य के देहरादून और पंतनगर हवाई अड्डे को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। हवाई यात्रा को बढ़ावा देने के लिये टर्बो फ्यूल में 18 प्रतिशत की कमी की गई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, ऑल वेदर चारधाम रोड परियोजना और भारतमाला सड़क परियोजना परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टीवीटी बढ़ेगी। पड़ोसी राज्यों और राज्य के भीतर सड़क कनेक्टीवीटी में हाल के दिनों में काफी सुधार हुआ है। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा, अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारा और दिल्ली मुंबई औद्योगिक गलियारा से व्यापार और निर्यात को बढावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ


राज्य में अरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर, फार्मा सिटी 2, प्लास्टिक पार्क विकसित किये जा रहे है। राज्य से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, “उत्तराखंड निर्यात नीति“ का मसौदा भी तैयार किया गया है। राज्य ने निर्यात के लिए एक जिला दो उत्पाद (ओडीटीपी) चिन्हित फोकस क्षेत्रों की भी पहचान की है। राज्य ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की गई है उनमें कृषि और बागवानी, स्वास्थ्य और आयुष, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, पर्यटन और आतिथ्य, हथकरघा और हस्तशिल्प एवं शैक्षिक सेवाएं प्रमुख है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पाण्डे ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इस अवसर पर फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आरगेनाइजेशन के रीजनल चेयरमैन श्री अश्वनी कुमार, इंडियन एक्जिम बैंक की एमडी सुश्री हर्षा बंगारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में निदेशक उद्योग श्री सुधीर नौटियाल, भारतीय आयात निर्यात बैंक के श्री तरूण शर्मा सहित विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज 6 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 132 सड़कें बंद; नदियां उफान पर
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं- सीएम धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
नानकसागर डैम कांड के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गिरफ्तारी के बाद अस्पताल पहुंचे एसएसपी अजय गणपति। Uttarakhand Crime News: लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Crime News: लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

  • टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

  • हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

  • डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,045)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,460)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,021)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,130)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें Nainital News: जिले भर में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने गठित कीं तीन स्तरीय टीमें