देहरादून – भारी बारिश में शहर का जायजा लेने डीएम सोनिका पहुंची आपदा कंट्रोल रूम
अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश
Dehradun News: देहरादून जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलाधिकारी सोनिका, शहर का जायजा लेते हुए पहुंची आपदा कंट्रोल रूम, इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी मौजूद।
जिलाधिकारी ने जनपद के तहसीलों एवं स्थापित कंट्रोल रूमो से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते अध्यतन सूचना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा एवं संभावित आपदाओं की दृष्टिगत अलर्ट रहे तथा जलभराव की स्थिति आदि में त्वरित गति से राहत बचाव कार्य करें। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया की वर्षा के दौरान अलर्ट रहें तथा नदी, नालों के किनारे क़ोई विचरण न करें इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी जनपद के समस्त तहसीलों के सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों से जानकारी लेते हुए स्वयं मॉनिटरिंग कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


