देहरादून – डीएम सविन बंसल ने किया मतदान , निकाय चुनाव में वोटिंग को उमड़े मतदाता

Dehradun News- देहरादून जिले के सभी निकायों में मतदान शांतिपूर्वक जारी है। सुबह 8:00 से शुरू हुए मतदान में सभी भूतों में मतदाताओं की लंबी लाइनें लगी हुई है। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने सीएनआई बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

नगर निकाय चुनाव- देहरादून जिले में दोपहर 4 बजे तक 51.56 प्रतिशत औसत मतदान
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 4 बजे तक 51.56% औसत मतदान
देहरादून: नगर निकाय चुनावों के तहत दोपहर 4 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी निम्नलिखित रही:
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 55.33%
नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 48.52%
नगर पालिका परिषद विकासनगर: 57.31%
नगर पालिका परिषद मसूरी: 57.39%
नगर निगम ऋषिकेश: 49.1%
नगर निगम देहरादून: 45.68%
नगर पालिका परिषद डोईवाला: 47.62%
जिले में औसत मतदान प्रतिशत 51.56% दर्ज किया गया है।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सशक्त है।
नगर निकाय चुनाव: दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी
देहरादून: नगर निकाय चुनावों में दोपहर 2 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी इस प्रकार रही:
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 45.28% मतदान।
नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 27.54% मतदान।
नगर पालिका परिषद विकासनगर: 41.83% मतदान।
नगर पालिका परिषद मसूरी: 41.79% मतदान।
नगर निगम ऋषिकेश: 29.56% मतदान।
नगर निगम देहरादून: 32.07% मतदान।
नगर पालिका परिषद डोईवाला: 34.54% मतदान।
जिला स्तर पर औसत मतदान प्रतिशत 36.09% रहा।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें