Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा

जिला चिकित्सालय की वित्तीय पारदर्शिता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने राजस्व में कमी के कारणों की जांच, बजट की विस्तृत समीक्षा और अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 38 प्रस्तावों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
देहरादून में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

जिला चिकित्सालय की समीक्षा बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व जांच और स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें -

राजस्व में गिरावट की जांच, बजट विश्लेषण और अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए डीएम ने दिए अहम निर्देश

देहरादून, 31 जुलाई, 2026: जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, चिकित्सा प्रबंधन समिति डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल के वित्तीय प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना के विकास तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अस्पताल की आय एवं व्यय की गहन समीक्षा करते हुए जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राजस्व में कमी के कारणों की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के विगत वर्षों के बजट का वर्षवार विश्लेषण, विभिन्न मदों में हुए व्यय का औचित्य तथा वित्तीय प्रबंधन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा, ताकि संसाधनों का अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले लावारिस एवं निराश्रित मरीजों का उपचार पूर्ण होने के उपरांत उन्हें अस्पताल ऐसे ही न छोड़ा जाए, बल्कि ऐसे मरीजों को सामाजिक सुरक्षा एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रेनबसेरा अथवा अन्य उपयुक्त आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में जिला चिकित्सालय की विभिन्न आवश्यकताओं से जुड़े कुल 38 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें अस्पताल की पुरानी सीवर एवं ड्रेनेज लाइन की मरम्मत, ऑक्सीजन पोर्ट एवं एयर प्वाइंट का प्रतिस्थापन, आईसीयू एवं रिकवरी वार्ड में ऑक्सीजन प्रणाली का उन्नयन, मरीजों के लिए गाउन, गद्दे एवं अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद, सिरिंज पम्प, मोटराइज्ड बेड, ईसीजी मशीन, पैथोलॉजी उपकरण, गायनी एवं ऑर्थाेपेडिक विभाग के चिकित्सा उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, एयर कंडीशनर, कंप्यूटर एवं प्रिंटर सहित विभिन्न चिकित्सा उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव शामिल रहे। इसके अतिरिक्त अस्पताल परिसर के सौंदर्यीकरण, भवनों की मरम्मत, शौचालयों के नवीनीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, विद्युत एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा आवश्यक औषधियों एवं सर्जिकल सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रस्ताव का क्रियान्वयन निर्धारित वित्तीय नियमों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय आमजन से सीधे जुड़ा संस्थान है, इसलिए यहां उपलब्ध कराई जाने वाली प्रत्येक सुविधा का उद्देश्य मरीजों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ0 यतेन्द्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, डॉ0 जेपी नौटियाल, सांसद प्रतिनिधि विनोद खण्डूरी, मेयर प्रतिनिधि आशीष नागरथ, समाज सेवक राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CoronationHospital #Dehradun #DMAshishChauhan #HealthNews #UttarakhandNews

Related Stories

हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाती जल पुलिस। Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच बरसते बादल। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चलाती जल पुलिस। Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान

  • देहरादून में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

  • मुख्य सेवक सदन, देहरादून में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

  • गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,970)
  • उधमसिंह नगर (1,311)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,976)
  • नैनीताल (6,422)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,117)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (907)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान Haridwar News: कांवड़ लेने आए चार किशोरों की गंगनहर में डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में चली गई चारों की जान Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा Dehradun News: जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व पर डीएम सख्त, जांच के आदेश; 38 प्रस्तावों पर चर्चा Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60% Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60% Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श