Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज

देहरादून में जिला प्रशासन ने गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के निःशुल्क उपचार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। डीएम ने बाल विकास और शिक्षा विभाग को चिन्हीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
देहरादून में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार और चिन्हीकरण अभियान को लेकर बैठक

डीएम ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों के निःशुल्क उपचार को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए

ख़बर शेयर करें -

गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए चिन्हीकरण अभियान तेज, आंगनबाड़ी और स्कूलों के माध्यम से होगा सर्वे

देहरादून, 12 जून 2026। जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं, जिनके परिजन आर्थिक रूप से उपचार का व्यय वहन करने में सक्षम नहीं हैं। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग को 06 वर्ष तक की आयु के बच्चों तथा मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को 06 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों एवं किशोरों के चिन्हीकरण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई भी बच्चा केवल आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्मजात अथवा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उनकी जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें समयबद्ध उपचार प्रदान किया जा सके।
डीएम ने बताया कि चिन्हित बच्चों का उपचार भारत सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत निःशुल्क कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन गंभीर बीमारियों का उपचार आरबीएसके के तहत संभव नहीं होगा, उनके उपचार के लिए अन्य उपलब्ध वित्तीय संसाधनों एवं राइफल फंड का उपयोग किया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में बाल विकास विभाग द्वारा जनपद में अब तक 06 वर्ष तक की आयु के 12 गंभीर रूप से बीमार बच्चों का चिन्हीकरण किया जा चुका है। इन बच्चों के उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।
डॉ0 चौहान ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य एवं भविष्य सुरक्षित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण कर ऐसे बच्चों की पहचान में तेजी लाई जाए। साथ ही चिन्हित बच्चों के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उपचार हेतु अग्रसारित किया जाए।
जिला प्रशासन का यह अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यवाही नहीं, बल्कि समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग के प्रति मानवीय दायित्व का निर्वहन है। जिला प्रशासन प्रत्येक जरूरतमंद बच्चे तक उपचार की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी बच्चे का जीवन प्रभावित न हो।
जनपदवासियों से भी अपील की गई है कि यदि उनके संज्ञान में कोई ऐसा बच्चा है जो किसी गंभीर अथवा जन्मजात बीमारी से ग्रसित है और जिसका परिवार उपचार कराने में असमर्थ है, तो उसकी जानकारी निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र अथवा संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उसे समय पर उपचार एवं सहायता प्रदान की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AshishChauhan #ChildHealthcare #DehradunNews #DMDehradun #DMInitiative #Uttarakhand

Related Stories

परीक्षा एडवाइजरी और अभ्यर्थियों से अपील का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
मुखानी पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी। हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
चमोली जिले में रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालती SDRF टीम। चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • परीक्षा एडवाइजरी और अभ्यर्थियों से अपील का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    उत्तराखंड: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की एडवाइजरी जारी

  • मुखानी पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ आरोपी की गिरफ्तारी। हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

  • देहरादून में जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार और चिन्हीकरण अभियान को लेकर बैठक देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज

  • देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

  • भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,414)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,387)
  • खेल (354)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (431)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (627)
  • देहरादून (10,685)
  • नैनीताल (6,294)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,024)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,120)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की एडवाइजरी जारी उत्तराखंड: स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर UKSSSC की एडवाइजरी जारी हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता: अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज देहरादून जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का निःशुल्क उपचार सुनिश्चित, चिन्हीकरण अभियान तेज उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक