देहरादून- जिला प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किए कंबल और गर्म कपड़े
देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील त्यूनी, चकराता, कालसी, मसूरी आदि बर्फबारी एवं पालाग्रस्त क्षेत्रों में चिंहित किए गए मार्गों पर मानव संसाधन, जेसीबी चुना नमक आदि व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता में ऊंचाई वालो क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। सभी मार्ग यातायात हेतु खुले हुए है। इसी प्रकार कोटी कनासर से लोखड़ी में 707ए0 त्यूनी चकराता मोटर मार्ग किमी 33 से 62 में बर्फबारी के कारण बंद थे मार्ग पर 03 जेसीबी तथा स्नोकटर के माध्यम से खोल दिया गया है। वर्तमान सभी मार्ग आवागमन हेतु खुले है।
जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश सहित नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था बनाए। साथ ही जरूरतमंद लोगों को गरम कपडे एवं कंबल वितरित करने के निर्देश दिए गए है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर सम्बन्धित अधिकारी तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत एवं नामित अधिकारियों सहित उप जिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को कम्बल एवं गर्म कपडे़ वितरति किए गए। जनपद के सहस्त्रधारा रोड़, घंटाघर, विकासखण्ड डोईवाला रानीपोखरी क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े एवं कम्बल वितरण किए गए।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


