Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: “भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी” पुस्तक के संबंध में परिचर्चा का आयोजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: “भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी” पुस्तक के संबंध में परिचर्चा का आयोजन

Mohan Chandra Joshi August 30, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून -सोमवार को राजपुर रोड स्थित होटल में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के लोकसभा व राज्यसभा में दिए गए भाषणों एवं याचिका समिति के अध्यक्ष के रूप में दिए गए निर्णयों पर आधारित पुस्तक “भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी“ पुस्तक के संबंध में उनकी उपस्थिति में परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, सांसद अजय टम्टा, नरेश बंसल, विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, बलवंत सिंह भोर्याल, भाजपा नेता श्याम जाजू, साहित्यकार लक्ष्मी नारायण भाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
परिचर्चा में सभी वक्ताओं ने भगत सिंह कोश्यारी के भारतीय संविधान में विहित सदनों, लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा एवं विधान परिषद में उनके द्वारा उठाए गए जनहित एवं राष्ट्रहित से संबंधित मुद्दों की सराहना की। सभी ने श्री कोश्यारी को युगदृष्टा बताते हुए उन्हें आम आदमी से जुड़ा उदार व्यक्तित्व वाला महान व्यक्ति बताया, सभी ने श्री कोश्यारी के ‘‘वन रैंक वन पेंशन’’ की भूमिका तैयार करने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्हें सर्वधर्म समभाव, राष्ट्रभक्त एवं राष्ट्रभाषा का समर्थक भी बताया।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सभी को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र के स्वाभिमान, गौरव एवं राष्ट्रीय अस्मिता को बचाने का दायित्व हम सबका है। इसमें हमारे सांसदों एवं विधायकों की विशेष जिम्मेदारी है। यह कार्य संसद एवं विधानसभाओं में स्वस्थ परिचर्चा के माध्यम से किया जाना चाहिए। ग्राम सभा से लेकर लोक सभा तक लोग कैसे देश को आगे बढ़़ाने में अपना योगदान दे सकें इस पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। उन्होंने हाल में उत्तराखण्ड विधानसभा में हुई स्वस्थ परिचर्चा को जनता के बेहतर हित में बताया।

उन्होंने कहा कि वर्षों पहले रेडियो में संसद समीक्षा हम बड़े ध्यान से सुनते थे जिसमें देश के पक्ष एवं विपक्ष के योग्य सांसदों की बहस की समीक्षा होती थी। ऐसी ही स्वस्थ परिचर्चा हमारी संसद एवं विधान सभाओं में भी होनी चाहिए। उन्होंने राज्य सभा में श्री गुलाम नबी आजाद की विदाई की घटना को देश में सहिष्णुता का वातावरण बनाने वाला बताया। श्री कोश्यारी ने कहा कि हमें अपनी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा पर अभिमान होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि पहले महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों में होने वाले कार्यक्रम अंग्रेजी में होते थे उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को मातृभाषा व राष्ट्रभाषा में आयोजित करने की पहल की तो आज महाराष्ट्र में मराठी में कार्यक्रम आयोजित होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भी हिंदी में बोलने का अवसर मिला। हमें अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें श्री भगत सिंह कोश्यारी के सान्निध्य में रहकर सामाजिक व राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रकाशित पुस्तक के माध्यम से श्री कोश्यारी के जीवन दर्शन के अनेक अनछुए पहलू समाज के सामने लाये गये हैं। यह पुस्तक उनके विशाल व्यक्तित्व का भी विश्लेषण करती है। उन्होंने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर छूने का कार्य किया है तथा अपने पुरुषार्थ से महानता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 वर्षों से लम्बित टिहरी डैम को उसके पूर्ण स्वरूप में लाने का श्रेय भी श्री कोश्यारी को है। प्रदेश में ऊर्जा मंत्री रहते उन्होंने इसके लिये राजनैतिक नफा नुकसान की चिंता न करते हुए बांध बनाने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि श्री कोश्यारी सभी नीतिगत विषयों के जानकार, दृढ निश्चय वाले व्यक्ति रहे हैं। उन्होंने उन्हें सीख दी कि अपनी ही विधानसभा नहीं पूरे प्रदेश को समझने, जन समस्याओं को जानने का प्रयास करो, वक्त आने पर व्यक्ति के अच्छे कार्यों को पहचान मिलती है।


देश में वन रैंक वन पेंशन को लागू करने की भूमिका तैयार करने में श्री कोश्यारी के योगदान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिता भी पूर्व सैनिक थे जब देश में यह लागू हुआ तो उनके साथ ही क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों ने खटीमा में श्री कोश्यारी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के उनके अनुरोध को भी श्री कोश्यारी ने पूरा किया। सबको साथ लेकर चलना, छोटे-बड़े का भेदभाव न कर सभी को आगे बढ़ाने में मदद करने की भी सीख हमें श्री कोश्यारी से मिली है। उनका जीवन हम सबके लिये निश्चित रूप में अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है।
पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने कहा कि आज के राजनैतिक परिवेश में पढ़े लिखे डिग्रीधारी तो सभी हैं लेकिन वास्तव में जिन्होंने समृद्ध साहित्य, उपनिषद आदि का गहराई से अध्ययन किया है कोश्यारी जी ऐसे वास्तविक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। राष्ट्र के प्रमुख राज्य महाराष्ट्र में उनकी उपस्थिति हमें गौरवान्वित करती है। उन्होंने कहा कि जो अतीत को समझता है वही वर्तमान को संवार सकता है। श्री कोश्यारी अच्छे विचारक एवं मनीषी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भाषा के विकास में भी श्री कोश्यारी का बड़ा योगदान है। राष्ट्रभाषा हिंदी का पहाड़ के विकास में बड़ा योगदान है। इस भाषा ने हमें अभिव्यक्ति एवं आत्मिक आजादी देने का कार्य किया है। उन्होंने कामना की कि हमारी युवा पीढ़ी को श्री कोश्यारी जी का मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य द्वारा प्रेषित अपने संदेश में प्रकाशित पुस्तक को देश प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं जनता के लिये उपयोगी बताया है।
इस अवसर पर जिन लोगों ने अपने विचार रखे उनमें लक्ष्मी नारायण भाला, श्याम जाजू, पुस्तक के लेखक अमित जैन शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देहरादून: "भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी" पुस्तक के संबंध में परिचर्चा का आयोजन देहरादून: "भारतीय संसद में भगत सिंह कोश्यारी" पुस्तक के संबंध में हुआ परिचर्चा का आयोजन

Related Stories

गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय

IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हरिद्वार

Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
उत्तराखंड में साफ मौसम के बीच धूप में चमकती हिमालय की पर्वत चोटियां Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 27 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • गोवा में IFFI-2026 के दौरान उत्तराखंड पवेलियन का अवलोकन करते केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव चंचल कुमार। IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
    • उत्तराखंड
    • मनोरंजन
    • राष्ट्रीय

    IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 155.96 करोड़ के विकास कार्यों और कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

  • हरिद्वार के चंडी घाट पर मां सावित्री देवी की अर्थी को कंधा देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • हरिद्वार

    Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे

  • ऊधमसिंह नगर में महिला अपराध के मामलों में पुलिस की कार्रवाई Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (490)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,201)
  • उधमसिंह नगर (1,372)
  • क्राइम (3,620)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,025)
  • चमोली (474)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (786)
  • देहरादून (11,564)
  • नैनीताल (6,705)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (328)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (40)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,259)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,188)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (671)
  • संस्कृति (243)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (968)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र IFFI-2026: उत्तराखंड की फिल्म नीति के मुरीद हुए केंद्रीय सचिव, पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Uttarakhand News: सीएम धामी के बड़े फैसले, विकास कार्यों को 155.96 करोड़ मंजूर; कर्मचारियों को सौगात Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Haridwar News: सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Pauri News: मां की अर्थी को कंधा देते रो पड़े सीएम योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि; चिता को एकटक निहारते रहे Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज Udham Singh Nagar Crime: महिला अपराध के तीन मामले, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरे पर केस दर्ज