देहरादून: ध्रुव रौतेला ने मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में मीडिया और पत्रकार बंधुओं के हितों की रक्षा और बेहतर समन्वय पर जोर
देहरादून। ध्रुव रौतेला ने मंगलवार को सचिवालय में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सचिव सूचना शैलेश बगौली से भी भेंट की।
ध्रुव रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रयासरत है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँच सके।
मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मीडिया एवं पत्रकार बंधुओं के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों और नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में और अधिक सफलता मिलेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


