देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक कल , इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है ,बुधवार 27 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है।
मीडिया रिपोर्टस की माने तो सीएम धामी अध्यक्षता में सचिवालय स्थित विश्व कर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में कैबिनेट मीटिंग होगी। ये बैठक बुधवार को शाम पांच बजे शुरू होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि बैठक में ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। वहीं कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


