देहरादून: राज्य के स्कूलों में एक जुलाई से फिर ऑनलाइन कक्षाएं होगीं संचालित, पढ़िए आदेश
ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्ति की हुई घोषणा अब स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं होगी संचालित
देहरादून। कोरोना के चलते बाधित हुई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आदेश कर दिए गए हैं। उत्तराखंड के समस्त शासकीय एवं अर्ध शासकीय विद्यालयों में 1 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। हालांकि नियमित तौर पर स्कूल कब खुलेंगे इसको लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है आज संयुक्त सचिव जेएल शर्मा ने आदेश किए जारी।
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में 1 जुलाई से ऑनलाइन शिक्षा शुरू की जा रही है इससे पूर्व शासन द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए अभी स्कूल खोलने का निर्णय नहीं लिया गया है।
हालांकि जिस प्रकार से उत्तराखंड में अब संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई में ही बड़ी कक्षाओं को खोल दिया जाएगा।
पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही शिक्षा विभाग परीक्षा परिणामों की भी तैयारी कर रहा है और इसके लिए यह जरूरी है की अन्य कक्षाओं के पाठ्यक्रम को पटरी पर लाया जाए। ऑनलाइन कक्षा एक जुलाई से शुरू करने के बाबत आज शासनादेश जारी कर दिए गए।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


