Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित

Mohan Chandra Joshi May 31, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जी एम एस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति“ की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यसमिति की इस बैठक में महाजनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक विषयों, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान सहित अन्य विषयों पर किये गये गहन मंथन से जो ’प्रेरणा रूपी अमृत’ निकलेगा वह निश्चित रूप से प्रदेश भाजपा के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।

उन्होंने कहा कि हमें इन विशेष अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति तक पहुंचना है। महाजनसंपर्क अभियान द्वारा विभिन्न समुदायों के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग, युवा वर्ग तथा महिलाओं के बीच जाना होगा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत की उभरती तस्वीर को आमजन के समक्ष रखते हुए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देनी होेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले नौ सालों में देश के हर वर्ग का कल्याण हुआ है। आजादी के बाद के वर्षों की तुलना में पिछले नौ वर्षों के दौरान विकास के सभी मापदंडों के आधार पर हम कह सकते हैं, हमारे देश ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है,जिसका लोहा आज संपूर्ण विश्व मान रहा है। वर्ष 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी पर अपना भरोसा जताया था, और आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की “समृद्धि रूपी“ रेल गाड़ी को “विकास रूपी पटरियों“ पर तेजी से दौडाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नौ सालों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर निशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए विदेशी कृपा पर निर्भर रहता था, जबकि केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए बल्कि कई देशों को इन जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति भी की।

यह भी पढ़ें 👉  Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार की ओर से शिक्षा का बजट तीन गुना बढ़ाना और एक सुविचारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम लाना उनकी “शिक्षित समाज- मजबूत भारत“ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं दिखी।इन नौ वर्षो में लगभग साढ़े तीन करोड़ से अधिक के आवास गरीबों के लिए बनाए गए। इसी के साथ-साथ कोविड काल में प्रधानमंत्री जी ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की, जो अभी भी उपलब्ध करायी जा रही है। देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए, जिनका प्रयोग उनके खाते में सीधे डी.बी.टी. करने के लिए हो रहा है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का बीड़ा भी प्रधानमंत्री जी ने ही उठाया इसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में करीब 12 करोड़ शौचालय बनाए गए। इसी के साथ-साथ इन नौ वर्षों में नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। सरकार ने विभिन्न रोजगार मेलों का आयोजन कर दस लाख लोगों के रोजगार देने का कार्य भी प्रारंभ किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 का खात्मा, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर, काशी विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर, बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों का पुनर्निर्माण ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनको आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा याद रखेंगी। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी की मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर देश में आतंकवादी, नक्सलवादी और उग्रवादी गतिविधियों में भी उल्लेखनीय कमी आई है। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और हमारे द्वारा प्रारंभ की गई यू.पी.आई. जैसी कई योजनाओं को पश्चिमी देश हाथों हाथ ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भवाली में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदीके कुशल नेतृत्व में 2014 से पहले के भारत और आज के भारत के विकास का अन्तर स्पष्ट दिखाई देता है। 2014 से पूर्व देश में स्वास्थ्य सेवाएं स्वयं बीमार थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य सेवाओं का जिस तरह विस्तार हुआ है, वह विपक्ष के राज में संभव नहीं था। 2014 से पूर्व की सड़कों की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज देश में प्रतिदिन 38 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है। 2014 से पूर्व बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए दर-दर भटकना पड़ता था, लेकिन आज मिशन इन्द्रधनुष योजना के तहत बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का सांस्कृतिक वैभव पुनः वापस लौट रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत एक पिछलग्गू राष्ट्र की श्रेणी में पहुंच गया था, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व का एक अग्रणी राष्ट्र बन चुका है। 2014 के बाद से देश में हर साल एक नए आईआईटी का निर्माण हुआ है। 2014 के बाद से हर साल देश में एक नया आईआईएम बनाया गया है। 2014 के बाद हर सप्ताह देश में एक यूनिवर्सिटी खोली गई है। 2014 के बाद आज हर दिन देश में दो कॉलेज खोले जा रहे हैं। 2014 के बाद हर दिन एक नए आईटीआई का निर्माण किया जा रहा है। यह सब बीते नौ वर्षों में प्रधनमंत्री जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में दिल्ली से भेजा एक रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही रह जाता था, लेकिन आज दिल्ली से चला 100 रुपए पूरा का पूरा गरीबों तक पहुंच रहा है। आने वाले सैकड़ों वर्षों तक प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्य भारत की विजय गाथा का यशगान करते रहेंगे। उन्होंने सभी से इन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा हर वर्ग को इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में भी मददगार बनने की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भीषण गर्मी के चलते मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों का समय बदला, नई समयसारिणी लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में ’’टीम उत्तराखंड’’ के रूप में अपना हर सहयोग देने के लिए तत्पर रहना है। हमें केंद्र सरकार के कार्यों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा विकास,सुशाशन, रोजगार तथा उत्तराखंड की विशिष्ट संस्कृति को बचाने के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में भी लोगों को जागरूक करना होगा। वर्तमान में उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर हमारे सांसद हैं, 2024 के चुनावों में हमारा संकल्प इन पाँचों सीटों पर विजय प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए एक नए इतिहास की रचना करना भी है। हम सबके प्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें इसके लिये हमें 2024 के इस पुण्य अभियान में अभी से पूर्ण मनोयोग के साथ जुट जाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 वर्ष का युवा उत्तराखंड अब एक नए जोश और एक नई उमंग के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हम सभी को गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, वंचित, शोषित, आदिवासी, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का “विकल्प रहित संकल्प“ लेना है। हमें बाबा केदार की धरती से प्रधानमंत्री जी द्वारा कहे गए कथन ’’21वीं सदी का तीसरा दशक, उत्तराखंड का दशक होगा’’ को चरितार्थ करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहना है तथा जब तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक नही पहुंच जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को किया संबोधित मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल पुलिस द्वारा गुण्डा एक्ट में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को जिला बदर किए जाने के दौरान पुलिस टीम। Nainital News: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
सीएम धामी समीक्षा बैठक करते हुए। उत्तराखंड में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, वनाग्नि रोकने को धामी सरकार एक्शन मोड में
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, वनाग्नि रोकने को धामी सरकार एक्शन मोड में

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
नैनीताल में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन पर राज्यपाल द्वारा टी-ऑफ करते हुए दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • नैनीताल

नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
नैनीताल पुलिस महकमे में हुए तबादलों की प्रतीकात्मक तस्वीर Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
IMG_20260522_073745 उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले की प्रतीकात्मक फोटो उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले

Mohan Chandra Joshi May 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल पुलिस द्वारा गुण्डा एक्ट में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को जिला बदर किए जाने के दौरान पुलिस टीम। Nainital News: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर

  • सीएम धामी समीक्षा बैठक करते हुए। उत्तराखंड में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, वनाग्नि रोकने को धामी सरकार एक्शन मोड में
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, वनाग्नि रोकने को धामी सरकार एक्शन मोड में

  • नैनीताल में 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के उद्घाटन पर राज्यपाल द्वारा टी-ऑफ करते हुए दृश्य। नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • नैनीताल

    नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

  • नैनीताल पुलिस महकमे में हुए तबादलों की प्रतीकात्मक तस्वीर Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती

  • IMG_20260522_073745 उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (431)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,143)
  • उधमसिंह नगर (1,266)
  • क्राइम (3,361)
  • खेल (351)
  • चंपावत (937)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (592)
  • देहरादून (10,561)
  • नैनीताल (6,236)
  • पर्यटन (203)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (987)
  • यात्रा (386)
  • राजनीति (391)
  • राष्ट्रीय (1,106)
  • रुद्रप्रयाग (693)
  • रोजगार (479)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (599)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,336)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर Nainital News: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी 6 महीने के लिए जिला बदर उत्तराखंड में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, वनाग्नि रोकने को धामी सरकार एक्शन मोड में उत्तराखंड में 1000 नए फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती, वनाग्नि रोकने को धामी सरकार एक्शन मोड में नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ नैनीताल: राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती Big News : नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 51 पुलिस अधिकारियों के तबादले, थानों और चौकियों में नई तैनाती उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक? उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों में बदलेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का येलो अलर्ट; मैदानी इलाकों को राहत कब तक?