Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – सीएम धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में किया प्रतिभाग , जिले को एक हजार करोड़ से अधिक की सौगात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – सीएम धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में किया प्रतिभाग , जिले को एक हजार करोड़ से अधिक की सौगात

Mohan Chandra Joshi March 7, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में किया प्रतिभाग

-जनपद के लिए एक हजार करोड़ से ज्यादा की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

हमारी सरकार उत्तराखंड के हर जिले को “विकसित जिला” बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है।

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के बन्नू मैदान में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 1055.57 करोड़ रुपये की कुल 600 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ की 330 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने सिलाई-कड़ाई का प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन किया, जिसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाली महिलाओं की भी हौसलाअफजाई की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुँची माताओं-बहनो का वंदन करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से द्रोणनगरी के विकास के लिए एक हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं देहरादून ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण से लेकर विकसित उत्तराखंड के स्वप्न को साकार करने में मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड में महिलाओं की वीरता, साहस, शौर्य और संघर्ष के रूप में तीलू रौतेली, राजमाता कर्णावती, विशनी देवी शाह आदि को याद किया जाता है और हमारी सरकार “सशक्त नारी – समृद्ध नारी” की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार न केवल महिलाओं के कल्याण और विकास की योजनाएं संचालित कर रही है बल्कि प्रत्येक विभाग के स्तर से महिलाओं को केंद्रित करते हुए विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के हर जिले को “विकसित जिला” बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि महिलाएं यदि हाथ में लेखनी ले लें, तो वेदों की रिचाएं तक रच दें और तलवार ले लें तो धरा का मानचित्र बदल दें। इसलिए हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है, वहां स्वयं भगवान का निवास होता है। यही कारण है कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है और वेदों में भी महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा गया है कि वे सक्षम हों, समर्थ हों और राष्ट्र को दिशा दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, वह हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। चाहे घर हो या युद्ध का मैदान, राजनीति हो या सिनेमा, वैज्ञानिक क्षेत्र हो या कृषि और शिक्षा का क्षेत्र महिलाओं ने हर जगह अपने आपको साबित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी और उनके परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वकाल में आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंकों से जोड़ा जा चुका है।
आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढाने का कार्य किया है। वित्तीय स्वावलंबन से लेकर सामाजिक सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास, शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, हमारी नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। ये प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे। उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, शौचालयों का निर्माण यह सभी कार्य इसके उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए जिस तेज गति से काम किया, उससे हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को समझ सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की समस्त माताओं और बहनों ने अपने अथक परिश्रम से जहां एक ओर आर्थिक रूप से अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है वहीं देवभूमि की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने 140 करोड़ देशवासियों को एक परिवार की तरह हर योजना का लाभ दिया। पूरा उत्तराखंड मोदी जी का परिवार है। देश की 140 करोड़ की जनता मोदी जी का परिवार है। इस देश का बच्चा-बच्चा मोदी जी का परिवार है। आप सभी माताएं-बहनें मोदी जी का परिवार है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर व्यक्ति मोदी जी का परिवार है।
अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर एक परिवार, मोदी जी का परिवार है।
और यह परिवार यूं ही नही है मोदी जी का परिवार है, इसके लिए मोदी जी की गारंटी हमारे साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मैं, कहूँ कि ”जब सभी से उम्मीद खत्म हो जाती है, तब ‘मोदी की गारंटी’ शुरू होती है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नही होगी। मोदी की गारंटी चुनाव जीतने के लिए तैयार कोई फॉर्मूला नहीं है, मोदी की गारंटी गरीबों का विश्वास है। आज देश का हर गरीब व्यक्ति जानता है कि मोदी जी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेंगे। आज देश के हर गरीब व्यक्ति को पता है कि मोदी की गारंटी पर विश्वास किया जा सकता है। गरीबों के इस विश्वास से ही हमें और आप सभी को ऊर्जा मिलती है। क्योंकि मोदी जी की गारंटी यानी आत्मनिर्भर भारत की गारंटी। मोदी की गारंटी यानी विकसित भारत की गारंटी। मोदी की गारंटी यानी गरीबों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की गारंटी। मोदी की गारंटी यानी महिलाओं को इज्जत घर की गारंटी। मोदी की गारंटी यानी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की गारंटी। मोदी की गारंटी यानी कश्मीर से धारा 370 के खत्म होने की गारंटी और मोदी की गारंटी यानी भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के संकल्प की गारंटी और मोदी जी की इसी गारंटी के बल पर हम भी उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने के लिए दिनरात कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें आपका आशीर्वाद और समर्थन चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महिला सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम हमारी सरकार के सशक्त मातृशक्ति सशक्त राज्य के संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के उत्साह को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार आपने समय-समय पर अपनी क्षमताओं से प्रदेश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है, उसी प्रकार हमारी सरकार के सर्वश्रेष्ठ उत्तराखण्ड निर्माण के “विकल्प रहित संकल्प” की सिद्धि के लिए भी आप अपना योगदान सुनिश्चित करेंगी।
इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार आज महिलाओं के हित में दिन रात काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जिले को एक हजार करोड़ से अधिक की सौगात देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - सीएम धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • उत्तराखंड

Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • राष्ट्रपति के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर देहरादून में तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन
    • उत्तराखंड

    Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन

  • बेलबाबा क्षेत्र में उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज

  • उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

  • बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,922)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,571)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (464)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (763)
  • देहरादून (11,447)
  • नैनीताल (6,631)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास Uttarakhand News: गैरसैंण को 232 करोड़ की सौगात, CM धामी ने 12 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: राष्ट्रपति का 1-2 नवंबर को दौरा, तैयारियों में जुटा प्रशासन Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: हाईकोर्ट शिफ्टिंग की राह मुश्किल, बेलबाबा का प्रस्ताव भी खारिज Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी