देहरादून- सीएम धामी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं , अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्यायें, अधिकारियों को दिये समस्याओं के निराकरण के निर्देश।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की तथा उनकी समस्याये सुनी। मुख्यमंत्री ने सभी से भेंट कर उनकी समस्याये सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

गौरतलब है कि सीएम धामी ने अपना दूसरा कार्यकाल प्रारंभ करने के साथ ही स्थानीय लोगों तथा राज्य भर से पहुंचे लोगों की जन समस्याएं सुनकर निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं तथा श्री धामी लगातार जन समस्याएं सुनकर लोगों को हाल-चाल भी जानने में लगे हैं।

- मुख्यमंत्री से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भेंट की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सांय मुख्यमंत्री आवास में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के साथ ही पद्मश्री बसन्ती बिष्ट एवं पद्मश्री जितेन्द्र सिंह संटी ने भेंट की। मुख्यमंत्री से फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने भी शिष्टाचार भेंट की।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें