Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी ने राज्य वासियों को दी सौगात ,इन दो बड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण – शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी ने राज्य वासियों को दी सौगात ,इन दो बड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण – शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi July 31, 2022
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने किया 108 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (एम पेक्स) के कम्प्यूटीकरण का लोकार्पण।

मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत टोटल मिक्स राशन (टीएमआर) यूनिट का भी मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 108 एम०पैक्स के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ करने के साथ ही मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत साइलेज उत्पादन एवं विपणन सहकारी संघ लि० के संयुक्त उद्यम टोटल मिक्स राशन (ज्डत्) की छरबा इकाई का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहाकारिता की मूल अवधारणा है कि उसमें सबका सहयोग हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश भी डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर बढ़ रहा है। इसका ही प्रतिफल है कि इसके माध्यम से लाभार्थी को पूरी की पूरी धनराशि डीबीटी के माध्यम से उसके खाते में जमा हो रही है इससे चोर बाजारी के रास्ते भी बन्द हुए है, जबकि इस सम्बन्ध में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि यदि किसी लाभार्थी को दिल्ली से 100 रूपये स्वीकृत होते हैं तो लाभार्थी तक 15 रूपये ही पहुंच पाते हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन के माध्यम से इस व्यवस्था में बदलाव आया है। अब लाभार्थी को शत प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के बाद उत्तराखण्ड दूसरा राज्य है जहां 670 पेक्स के कम्प्यूटीकरण की प्रक्रिया गतिमान है जिनमें से 108 एम पेक्स का कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, इसके तहत राज्य सरकार द्वारा सहकारी बैंक एवं नाबार्ड के सहयोग से 37.52 करोड़ की लागत से इन प्राथमिक सहकारी संस्थाओं को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के प्रयास किये गये हैं। यह डिजिटल इंडिया के क्रियान्वयन में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी सार्थक प्रयास है। एम पैक्स कम्प्यूटरीकरण से खातो को आनलाइन किये जाने तथा समिति के सदस्यों के लगभग 10 लाख से अधिक खातों को डिजिटल प्लेटफार्म पर आने से राज्य के 30 लाख से अधिक ग्रामीण जन लाभात्वित होंगे। हमारी इस योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा भी गया है। सहकारिता के क्षेत्र में उठाये गये सुधारात्मक कदम बेस्ट प्रेक्टिस के रूप में पहचान बनाये इसके प्रयास हो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना पिछले वर्ष केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के कर कमलों द्वारा शुरू की गई थी। हमारी माताओं बहनों जिनकों अपने पशुओं के घास के लिये दूर-दूर जाना पड़ता है तथा आपदा का सामना करना पड़ता है, उन सबको इससे निजात कैसे मिल सकती है इन सभी का समाधान है मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

मुख्यमन्त्री ने कहा कि राज्य के पशुपालकों को पोषण प्रणाली में हो रहे प्रौद्योगिक विकास से जोड़ते हुये मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के दूरस्थ ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों के पशुपालकों को पैक्ड सायलेज उनके घर पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जा रही है साथ ही सायलेज उत्पादक एवं विपणन सहकारी संघ लि0 के द्वारा टी०एम०आर० यूनिट के शिलान्यास से पशुपालकों को फायदा होगा।
इस योजना का उद्देश्य एक लाख से अधिक महिलाओं लाभार्थियों को रियायती दरों पर सायलेज फीड ब्लॉक उपलब्ध कराकर चारे के बोझ से मुक्त किया जा रहा है जिससे पशुओं के स्वास्थ्य और दूध की पैदावार में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा स्व निधि योजना, मुद्रा योजना के साथ ही सामाजिक पैंशन, कृषि, बागवानी, औद्यानिकी आदि की योजनाओं का लाभ तत्परता से सभी सम्बन्धित को प्राप्त हो इसके लिये हम प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समस्याओं को अटकाने में नही बल्कि समाधान का है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाये उत्तराखण्ड के नव निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगी। इस सम्बन्ध में सभी विभागों द्वारा 2025 तक का रोड मेप तैयार किया जा रहा है। समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाकर ही प्रदेश आगे बढ़ सकता है। हर जरूरत मंद को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो इसके लिये सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिये जरूरी है कि हमें जो भी दायित्व सौंपा गया है उसका बेहतर ढ़ंग से निर्वहन किया जाय, जब हम अपने दायित्वों को पूरे मनोयोग एवं इमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तो इससे समाज में बदलाव आने के साथ स्वंय में आत्मिक संतुष्टि का भाव भी उत्पन्न होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश के 20 लाख घरों में 13 से 15 अगस्त तक हर घर में राष्ट्रीय ध्वज लगाये जाने तथा 02 अगस्त से सभी लोगों से अपनी सोशल साइट प्रोफाइल पर तिरंगा लगाये जाने के अभियान का हिस्सा बनने की भी मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की छात्राओं से डीएम का संवाद, करियर पर फोकस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण भी वितरित किये गये जिनमें शंभु महिला समूह, राधेस्याम महिला समूह, मां पार्वती महिला समूह व हेमा महिला समूह को पाचं-पांच लाख रूपये के ऋण प्रदान किये गये।
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 33 लाख लोग सहकारिता से जुड़े है, सहकारिता के ऑनलाईन होने से लोगों को अपने खाते की पूरी जानकारी प्राप्त हो रही है। देश के कई राज्यों में प्रदेश की सहाकारिता कम्प्यूटरीकरण कार्य प्रणाली अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 6.41 लाख लोगों को बिना ब्याज के 37 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है तथा 3837 महिला समूहों को पांच-पांच लाख के ऋण उपलब्ध कराये जा चुके है। उन्होंने कहा कि महिला समूहों के साथ ही पुरूष समूहों को भी ऋण उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की जायेगी।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सचिव मा0 मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सहकारिता डॉ. बी.आर.सी. पुरूषोतम सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand इन दो बड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण - शिलान्यास उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: सीएम धामी ने राज्य में इन दो बड़ी योजनाओं का किया लोकार्पण - शिलान्यास मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में बहा 17 वर्षीय किशोर, सर्च ऑपरेशन जारी

Mohan Chandra Joshi September 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बाटनागाड़ में मलबा हटाती JCB मशीनें Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल?

  • सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका

  • देहरादून में प्रशासन की टीम मदरसे को सील करते हुए Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,409)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,504)
  • खेल (365)
  • चंपावत (999)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (727)
  • देहरादून (11,199)
  • नैनीताल (6,513)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,190)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (931)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Champawat News: बाटनागाड़ में मलबा हटाने को JCB मशीनें तैनात, यातायात सुचारू Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल? Uttarakhand Weather Today: छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब तक बरसेंगे मानसूनी बादल? रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका रोजगार समाचार: डाक विभाग में 23,757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: अवैध मदरसों पर कार्रवाई जारी, तीन मदरसे सील; दो अन्य के संचालकों से लिया शपथ-पत्र Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति