देहरादून:सीएम धामी ने पर्वतारोही मनीष कसनियाल को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने श्री मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


