देहरादून- सीएम धामी ने जनता की शिकायत और समस्याओं को सुना , मौके पर ही निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्राप्त सभी जन शिकायतों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। अधिकारी पूरी गंभीरता से सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता से करें।
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं और शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उन्हें यथाशीघ्र सबंधित विभागों को भेजा जाए।
- मुख्यमंत्री आवास में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण भी किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों का रोपण किया गया। जिसमें बैंगनी एवं काले रंग के ट्यूलिप की प्रजाति भी शामिल है। पिछले साल मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 07 प्रजातियों का रोपण किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित से मौनपालन की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि मौनपालन को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।

उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित ने जानकारी दी कि पिथौरागढ़ में वर्ष 2017 में बनाये गये ट्यूलिप गार्डन बनाया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस बार मुख्यमंत्री आवास परिसर में अलग से पुष्प वाटिका बनाई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें