Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सीएम धामी ने कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट के दृष्टिगत दिए यह बड़े दिशा निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

देहरादून- सीएम धामी ने कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट के दृष्टिगत दिए यह बड़े दिशा निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 29, 2021
ख़बर शेयर करें -

कोविड टेस्टिंग को बढ़ाया जाए और वैक्सीनेशन के लिए हर घर दस्तक अभियान में तेजी लाई जाए : सीएम

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में केंद्र द्वारा जारी एडवायजरी का सख्ती से पालन हो

सभी कोरोना योद्धाओं के आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं 

वायरल के लक्षणों पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किये जाएं 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए समीक्षा की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड सैम्पलिंग को बढ़ाने और कान्टैक्ट ट्रेसिंग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों और कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के सम्भावित खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की।

‘हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत लगाई जा चुकी है, परंतु दूसरी डोज के लिए और अधिक तत्परता से काम किए जाने की आवश्यकता है। ‘हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए। निश्चित समय में कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाना सुनिश्चित किया जाए।

लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के लिए प्रेरित किया जाए

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन लोगों को भी वायरल के लक्षण हैं, उन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पेनिक की आवश्यकता नहीं है, परंतु पूरी सावधानी और पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करनी होंगी। एक बार फिर से लोगों को कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए। इसके लिए अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्य सचिव का विकास एजेंडा स्पष्ट, विभागों को लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के निर्देश

किसी तरह की लापरवाही न हो

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को टेस्टिंग टार्गेट को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में भारत सरकार द्वारा जो एडवायजरी जारी की गई है, उसके प्रोटोकॉल का अक्षरक्षः पालन किया जाए।

भीङभाङ वाले स्थानों और राज्य की सीमाओं पर रेडम टेस्ट हों

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि कोरोना योद्धाओं का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाए। इसके लिए सामान्य लोगों में भी जिनमें वायरल के लक्षण दिखते हैं, उनका आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया जाए। भीड़भाड़ वाले स्थानों और राज्य की सीमाओं पर रेंडम टेस्ट करवाएं जाएं। आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने पर उन्हे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए।

कान्टैक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित की जाए

मुख्यमंत्री ने कान्टैक्ट ट्रेसिंग पर बहुत बल देते हुए उन्होंने कोविड पॉजिटिव के सम्पर्क में आए सभी लोगों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग सुनिश्चित करने और माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिये। इसमें कोई कोताही न की जाए। कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान विकसित किए गए कोविड से संबंधित हेल्थ इन्फा्रस्ट्रक्चर जैसे कि आईसीयू, आक्सीजन, वेंटिलेटर आदि की जांच करवा ली जाए। जिलों मे कंट्रोल रूम को फिर से सक्रिय किया जाए। आवश्यक होने पर कोविड प्रबंधन से जुड़ी मेनपावर की ट्रेनिंग करवा ली जाए। दोनों मंडलायुक्त और सभी जिलाधिकारी अपने क्षेत्रों में कोविड की स्थिति और कोविड प्रबंधन की स्थिति को बारीकी से देख लें, एक सप्ताह बाद फिर से मुख्यमंत्री स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी।  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नई कार की खुशी मातम में बदली, खाई में गिरी कार बनी आग का गोला, दो की मौत

सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज पाण्डेय ने राज्य में कोविड और टीकाकरण की वर्तमान स्थितिं और किसी सम्भावित स्थिति के लिए तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले राज्य में कोरोना वायरस की जांच के लिए एक भी लैब नहीं थी, वर्तमान में 11 सरकारी और 26 प्राईवेट लैब हैं। वर्तमान में आईसोलेशन बैड 31 हजार से अधिक हैं जबकि आईसीयू की संख्या 1655 हो गई है। तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए हैल्थ सिस्टम के अंतर्गत आईसीयू में 53 प्रतिशत वृद्धि की गई है। मार्च 2020 में 116 वैंटिलेटर थे जो कि अब बढ़कर 1016 हो गई है। आक्सीजन सिलेंडर 22420 हैं। आक्सीजन कन्सेंट्रेटर मार्च 2020 में 275 से बढ़कर से वर्तमान में 9838 हो गये हैं। इसी प्रकार पीएसए आक्सीजन जनरेशन प्लांट के मामले में 91 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उत्तराखण्ड में कोविड जांच दर राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा है। केविड के दौरान पर्याप्त चिकित्सकीय और पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

उत्तराखण्ड केविड वैक्सीनेशन अभियान में अग्रणी राज्य है। शत प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है। 65 प्रतिशत से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसमें तेजी लाई जाने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। वैक्सीनेशन के लिए 331 मोबाईल टीमें बनायी गई हैं। केविड की सम्भावित तीसरी लहर से संबंधित सभी तैयारियां की गई हैं। सभी पीएचसी, सीएचसी और प्रमुख हेल्थ व वैलनेस सेंटरों पर आक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर की व्यवस्था कर दी गई है। 2097 आक्सीजन बेड, 475 एन.आईसीयू, 465 पी.आईसीयू बच्चों के लिए क्रियाशील बना दिये गये हैं। सम्भावित तीसरी लहर पर सघन निगरानी और नियंत्रण संबंधी तैयारियों व व्यवस्थाओं के लिए स्टेट टास्क फोर्स गठित की गई है। दून मेडिकल कालेज की लैब में प्रत्येक कोविड पॉजिटिव की जी-नॉम सिक्वेंसिंग किये जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव डा. एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव अमित नेगी, एस ए मुरूगेशन, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव सी रविशंकर, सूचना महानिदेशक डा. रणवीर सिंह चौहान, सहित शासन व विभाग के वरि,ठ अधिकारी जबकि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।            

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Corona Update Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- सीएम धामी ने कोरोना के बढ़ते मामलों और नए वेरिएंट के दृष्टिगत दिए यह बड़े दिशा निर्देश मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

नैनीताल जिले में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना से संबंधित डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
चारधाम यात्रा हेतु रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में राज्य अतिथि गृह निर्माण की बैठक। चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
देहरादून में रेल परियोजनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक। देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों में दर्शन और पूजा-अर्चना करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। जागेश्वर, काकड़ीघाट और कैंची धाम में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

जागेश्वर, काकड़ीघाट और कैंची धाम में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
ऋषिकेश के पशुलोक बैराज क्षेत्र में गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश करते SDRF कर्मी। गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
दुर्घटना के बाद खाई में क्षतिग्रस्त और जली हुई कार के पास रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम। उत्तराखंड: नई कार की खुशी मातम में बदली, खाई में गिरी कार बनी आग का गोला, दो की मौत
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: नई कार की खुशी मातम में बदली, खाई में गिरी कार बनी आग का गोला, दो की मौत

Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल जिले में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना से संबंधित डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

  • चारधाम यात्रा हेतु रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में राज्य अतिथि गृह निर्माण की बैठक। चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह

  • देहरादून में रेल परियोजनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक। देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश

  • कुमाऊं क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों में दर्शन और पूजा-अर्चना करते राज्यपाल गुरमीत सिंह। जागेश्वर, काकड़ीघाट और कैंची धाम में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    जागेश्वर, काकड़ीघाट और कैंची धाम में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना

  • ऋषिकेश के पशुलोक बैराज क्षेत्र में गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश करते SDRF कर्मी। गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,485)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,400)
  • खेल (355)
  • चंपावत (951)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (633)
  • देहरादून (10,726)
  • नैनीताल (6,312)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,031)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,123)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,344)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश देहरादून: मुख्य सचिव व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं में तेजी के निर्देश जागेश्वर, काकड़ीघाट और कैंची धाम में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना जागेश्वर, काकड़ीघाट और कैंची धाम में राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता गंगा में डूबे तीन लापता लोगों के शव बरामद, पशुलोक बैराज पर SDRF के सघन सर्च अभियान को बड़ी सफलता