Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सीएम धामी ने ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में जनसभा को किया संबोधित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- सीएम धामी ने ‘लाभार्थी सम्मेलन’ में जनसभा को किया संबोधित

Mohan Chandra Joshi June 16, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: महा जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जाखन, देहरादून में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ कार्यक्रम में जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले 9 वर्षों में करीब 4 करोड़ से अधिक पक्के घर गरीब परिवारों को मिल चुके हैं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं दिखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी जी पर अपना भरोसा जताया था। आज जनता के इसी भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश की ’’समृद्धि रूपी’’ रेल गाड़ी को ’’विकास रूपी पटरियों’’ पर तेजी से दौड़ाने का कार्य किया है। इन नौ वर्षों में मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक, निःशुल्क खाद्यान्न से लेकर निशुल्क इलाज तक, किसानों के विकास से लेकर गरीबों के आवास तक, सेना के आधुनिकीकरण से लेकर सीमाओं की सुरक्षा तक, प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन पहुंचाने से लेकर हथियार और मोबाइल उत्पादन तक हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये हैं। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहता था। कोरोना काल में मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए बल्कि कई देशों को इनकी आपूर्ति भी की। केन्द्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि देश में करीब 50 करोड़ जनधन खाते गरीबों के लिए खोले गए। इन नौ वर्षों में नौ करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीबों को दिए गए। धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ के भव्य कॉरिडोर का निर्माण, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण ये कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिनको आने वाली पीढ़ियां भी हमेशा याद रखेंगी। आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24x7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 01 लाख 81 हजार गरीब परिवारों को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जा रहे हैं। प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करना हो, समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करना हो, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाना हो, देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून बनाना हो, आंदोलनकारियों को आरक्षण देना हो या फिर हाल ही में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे प्रदेश के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति देने के लिए उठाए गए कदम हों, इन सभी महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। आज प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Somnath Swabhiman Parv: नैनीताल से सोमनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का पहला दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 09 सालों में देश में विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वजह से वैश्विक स्तर पर भारत को एक नई पहचान मिली है। उनको विदेशों में जो सम्मान मिल रहा है, वह हर भारतवासी का सम्मान है। समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, जबरन धर्मान्तरण को रोकने के लिए सख्त कानून जैसे लिए गये निर्णयों की पूरे देश में सराहना हो रही है। महिलाओं, किसानों एवं युवाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य में अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: इस सप्ताह फिर बरसेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रा से पहले पढ़ें पूरा पूर्वानुमान

इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर कही यह बात देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- सीएम धामी ने 'लाभार्थी सम्मेलन' में जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले की जांच का प्रतीकात्मक चित्र। Crime: जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सात-आठ अज्ञात युवकों पर केस
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime: जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सात-आठ अज्ञात युवकों पर केस

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
ऋषिकेश के ओम घाट पर गंगा में डूबे 12 वर्षीय किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाती एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा 12 वर्षीय मासूम, ओम घाट पर एसडीआरएफ की तलाश जारी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा 12 वर्षीय मासूम, ओम घाट पर एसडीआरएफ की तलाश जारी

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मचारियों के वेतन प्रकरण में निर्देश जारी करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: तीन माह से वेतन नहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का तत्काल एक्शन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: तीन माह से वेतन नहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का तत्काल एक्शन

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
देहरादून में तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
देहरादून सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट करतीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन। Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी से मिलीं साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन, तीन साहित्यिक कृतियां कीं भेंट

Mohan Chandra Joshi July 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले की जांच का प्रतीकात्मक चित्र। Crime: जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सात-आठ अज्ञात युवकों पर केस
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime: जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सात-आठ अज्ञात युवकों पर केस

  • ऋषिकेश के ओम घाट पर गंगा में डूबे 12 वर्षीय किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाती एसडीआरएफ टीम। Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा 12 वर्षीय मासूम, ओम घाट पर एसडीआरएफ की तलाश जारी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा 12 वर्षीय मासूम, ओम घाट पर एसडीआरएफ की तलाश जारी

  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्मचारियों के वेतन प्रकरण में निर्देश जारी करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। हल्द्वानी: तीन माह से वेतन नहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का तत्काल एक्शन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: तीन माह से वेतन नहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का तत्काल एक्शन

  • देहरादून में तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश

  • देहरादून सचिवालय में राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,759)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,433)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (665)
  • देहरादून (10,863)
  • नैनीताल (6,379)
  • पर्यटन (211)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (150)
  • मौसम (1,073)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (504)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (894)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Crime: जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सात-आठ अज्ञात युवकों पर केस Crime: जंगल में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, सात-आठ अज्ञात युवकों पर केस Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा 12 वर्षीय मासूम, ओम घाट पर एसडीआरएफ की तलाश जारी Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा 12 वर्षीय मासूम, ओम घाट पर एसडीआरएफ की तलाश जारी हल्द्वानी: तीन माह से वेतन नहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का तत्काल एक्शन हल्द्वानी: तीन माह से वेतन नहीं, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का तत्काल एक्शन Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश Dehradun: तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण को रफ्तार, डीएम ने मुआवजा व दस्तावेज जांच के दिए निर्देश उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश उत्तराखंड में सभी STP पर होगी 24×7 निगरानी, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश