Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी की मुलाकात, उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव से विश्व बैंक के एमडी की मुलाकात, उत्तराखंड@2047 की विकास रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड के दीर्घकालिक और टिकाऊ विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार और विश्व बैंक के बीच सहयोग की संभावनाएं मजबूत होती दिख रही हैं। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के साथ विश्व बैंक के एमडी पास्कल डोनोहोई की बैठक में जल स्रोतों के संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, आजीविका, पलायन और तेजी से बढ़ते शहरीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में उत्तराखंड@2047 के लक्ष्यों के अनुरूप रणनीतिक और फ्लैगशिप परियोजनाओं को आगे बढ़ाने तथा वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग मजबूत करने पर विशेष जोर रहा।
Mohan Chandra Joshi August 27, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से विश्व बैंक के एमडी पास्कल डोनोहोई की सचिवालय में मुलाकात

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास और उत्तराखंड@2047 पर चर्चा करते विश्व बैंक के एमडी पास्कल डोनोहोई।

ख़बर शेयर करें -

विश्व बैंक ने उत्तराखंड के दीर्घकालिक विकास में सहयोग का दिया भरोसा, जल प्रबंधन, जलवायु और शहरी विकास पर भी हुई चर्चा

देहरादून, 27 अगस्त 2026:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन के साथ विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई एवं उनकी टीम ने गुरुवार को सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास, शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा राज्य की उत्तराखण्ड@2047 की विकास रणनीति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2047 तक एक सशक्त, समृद्ध, टिकाऊ और आपदा- प्रतिरोधी राज्य के रूप में विकसित करने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में नदियों के पुनर्जीवन एवं जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र में विश्व बैंक से वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के भविष्य के विकास के लिए जल, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जल वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण चुनौती बनने जा रहा है, इसलिए राज्य में वर्षा जल के संरक्षण एवं अधिक से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में विश्व बैंक के साथ वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग को और मजबूत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के पर्याप्त अवसर सृजित कर पलायन को नियंत्रित करने तथा आवश्यकतानुसार रिवर्स माइग्रेशन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य के दीर्घकालिक विकास पर फोकस किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 92 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

शिक्षा क्षेत्र में भी विश्व बैंक के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा में सुधार तथा आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही आजीविका एवं पलायन के क्षेत्र में भी विश्व बैंक से वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा राज्य के ऊर्जा, वित्त एवं पेयजल के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई ने राज्य की विकास प्राथमिकताओं को समझते हुए भविष्य में रणनीतिक एवं फ्लैगशिप परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। विश्व बैंक की ओर से उत्तराखंड के विकास के लिए दीर्घकालिक सहयोग एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। बैठक में ‘विजन उत्तराखंड@2047’ के तहत राज्य की रणनीतिक विकास प्राथमिकताओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए भविष्य की शहरी आवश्यकताओं, आधारभूत सुविधाओं तथा सतत एवं सुनियोजित शहरी विकास पर भी चर्चा हुई। विश्व बैंक के सहयोग से राज्य की प्राथमिकताओं के अनुरूप भविष्य की विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Election 2027: विधानसभा चुनाव से पहले EVM-VVPAT जागरूकता अभियान शुरू

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, विश्व बैंक से जोहांस जट्ट, सचिव डॉ. रणवीर सिंह चौहान, अपर सचिव नरेंद्र सिंह भंडारी, रोहित मीणा एवं नवनीत पाण्डे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ChildDrowning #Dehradun #Development #UttarakhadNews #Uttarakhand #Uttarakhand2047 #UttarakhandMorningPost #WorldBank

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
haldwani-cdo-saras-mela-family-shopping.jpg Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में सीडीओ ने की 37,325 रुपये की खरीदारी, महिला समूहों को बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi November 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड सरकार के पांच वर्षों के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए। Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संविधान दिवस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड अभियोजन पत्रिका का विमोचन करते हुए। Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें

  • देहरादून के कालसी में बोलेरो खाई में गिरने के बाद SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल

  • हल्द्वानी में सोने के जेवर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,261)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,626)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (791)
  • देहरादून (11,588)
  • नैनीताल (6,726)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Dehradun News: धामी कैबिनेट की बैठक में मानदेय वृद्धि समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी Uttarakhand News: धामी सरकार के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: संविधान दिवस पर CM धामी ने 12 विभूतियों को किया सम्मानित, अभियोजन विभाग को 3 सौगातें Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Dehradun News: कालसी में खाई में गिरी बोलेरो, दो साल की बच्ची समेत दो की मौत, पांच घायल Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा, सोने के जेवर उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार