देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा
देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 11 मार्च शुक्रवार को दोपहर 1:30 पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा।
पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। छह महीने के समय में बतौर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा को अपने कौशल के हिसाब से आगे बढ़ाया। जिसका नतीजा ये रहा कि भाजपा ने प्रदेश में लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।
भाजपा को प्रदेश में 47 सीटें मिली हैं। हालांकि धामी खुद अपनी सीट ही जीतने में कामयाब नहीं हो सके।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


