Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

Mohan Chandra Joshi September 2, 2023
ख़बर शेयर करें -

दिसंबर मे देहरादून में होगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम

राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक तैयार और 27 नीतियां प्रख्यापित की गईं

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट देहरादून में दिसम्बर माह में होने जा रहा है। राज्य सरकार ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

उद्योग जगत से लगातार संवाद कर रही सरकार

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो और वेबसाईट के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, उद्योग जगत और प्रमुख औद्योगिक संगठनों से लगातार सम्पर्क में है। इसी क्रम में 17 अगस्त को देहरादून में और 21 अगस्त को दिल्ली में प्रमुख उद्योगपतियों से संवाद किया गया। उद्योग जगत से मिल रहे सुझावों को बहुत ही प्रमुखता से लिया गया है। उसी आधार पर एमएसएमई नीति, सेवा क्षेत्र नीति, लॉजिस्टिक नीति, सोलर नीति, आदि में सुधार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन

पीस डेस्टिनेशन के साथ इंवेस्टमेंट डेस्टिनेशन भी बना उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों और निवेश के अनुकूल बने माहौल से उद्योगपतियों में बहुत उत्साह है। देवभूमि उत्तराखण्ड में सदियों से लोग शांति के लिए आते रहे हैं। प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, अब निवेशक भी यहां आने के लिये उत्साहित हैं। शांति और पर्यटन के डेस्टीनेशन के साथ ही उत्तराखण्ड प्रमुख इन्वेस्टमेंट डेस्टीनेशन भी बना है। देश विदेश के लोग यहां से जुड़ना चाहते हैं। यहां के प्राकृतिक वातावरण, प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम, निवेश अनुकूल नीतियों, राष्ट्रीय राजधानी से निकटता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारण उत्तराखण्ड निवेश के लिये प्रमुख केंद्र बन रहा है। ईज आफॅ डूंईंग बिजनेस में उत्तराखण्ड एचीवर्स श्रेणी में है। नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड हिमालयी राज्यो प्रथम स्थान पर जबकि सम्पूर्ण देश में 9 वें स्थान पर है।

इंवेस्टमेंट सम्मिट पूरे उत्तराखंड का

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो उद्योग पहले से उत्तराखण्ड में स्थापित हैं, उन्होंने भी अपना विस्तार करने की बात कही है। इन्वेस्टर्स समिट केवल उद्योग विभाग का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सभी विभाग इससे जुड़े हैं। वस्तुतः यह समिट उत्तराखण्ड के सभी नागरिकों का है। राज्य में निवेश से रोजगार सृजन होगा, लोगों की आय में वृद्धि होगी और देश के विकास में उत्तराखण्ड प्रभावी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीखते हुए बहुत से सुधार किये गये हैं। राज्य में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिये हम ठोस तरीके से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदार की भूमि से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इन्वेस्टर्स समिट इसी दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव

मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेर्स्टस समिट के लोगो में उत्तराखण्ड की विशिष्टताओं को प्रदर्शित किया गया है। पहले लोग यहां शांति के लिए आते थे, अब पर्यटन और निवेश के लिये आ रहे हैं। पर्यटन, योग, वैलनेस, सर्विस सेक्टर, कृषि और हॉर्टीकल्चर पर राज्य सरकार फोकस कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी और गरीबी को दूर करने के लिये निवेश महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों की क्वालिटी ऑफ लाईफ में सुधार करने का प्रयास कर रही है। कृषि और हॉर्टीकल्चर को प्रमुखता दी जा रही है। प्रदेश की जीडीपी में 40 प्रतिशत योगदान देने वाले सेवा क्षेत्र के लिये भी नई नीति बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने स्वागत सम्बोधन और सचिव श्री विनय शंकर पाण्डे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, सचिव श्री शैलेश बगोली, महानिदेशक उद्योग श्री रोहित मीणा, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विशेषः

डेस्टीनेशन उत्तराखण्ड- ग्लोबल समिट 2023 का लोगो राज्य की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है। लोगो में दो पर्वत श्रृंखलाएं निरंतरता के साथ प्रगति के परिचायक तीर का सृजन करता है, जो न केवल असीमित प्रगति का प्रतीक है, बल्कि विकास और सतत विकास की निरंतरता का द्योतक है। दोनों पर्वत श्रृंखलाएं दो महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित करती है- उत्तराखण्ड के प्रकृतिक संसाधनों की प्रचुरता और कुशल श्रम शक्ति की अनवरत श्रृंखला।

लोगो में हरा रंग राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और प्रकृति के साथ सामन्जस्य का प्रतीक है। नीला रंग अवसरों, आकांक्षाओं और नये विचारों के लिये असीमित आकाश का प्रतिनिधित्व करता है।

समिट की टैग लाईन पीस टू प्रोस्पेरिटी है।

निवेशकों को उद्योगों की स्थापना के लिये अपेक्षित अनुमोदन/अनुज्ञा/स्वीकृति के लिये राज्य में ऑनलाईन सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल www.investuttarakhand.uk.gov.in बनाई गई है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया लॉन्च

Related Stories

अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
कैंची धाम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतारबद्ध हजारों श्रद्धालु। कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
देहरादून स्थित चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम में कर्मचारी कंप्यूटर स्क्रीन पर यात्रा की निगरानी करते हुए। चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
सीएम धामी विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए और कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह। पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
सीएम धामी खेत में टिलर चलाते हुए। खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और मैदानी इलाकों में गर्मी। उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान (15–21 जून 2026): पहाड़ों में बारिश की फुहार, मैदानों में गर्मी की मार—मानसून से पहले मौसम में बड़ा बदलाव

Mohan Chandra Joshi June 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • अधिवक्ता हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा

  • कैंची धाम मंदिर परिसर में दर्शन के लिए कतारबद्ध हजारों श्रद्धालु। कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

  • देहरादून स्थित चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम में कर्मचारी कंप्यूटर स्क्रीन पर यात्रा की निगरानी करते हुए। चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण

  • सीएम धामी विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करते हुए और कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह। पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

  • सीएम धामी खेत में टिलर चलाते हुए। खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (441)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (114)
  • उत्तराखंड (24,446)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,397)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,701)
  • नैनीताल (6,302)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,028)
  • यात्रा (395)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,122)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा देहरादून अधिवक्ता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: भाई ही निकला कातिल, पुलिस को गुमराह करने के लिए धरने में भी बैठा कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कैंची धाम स्थापना दिवस पर आस्था का महासागर, 1.19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण चारधाम यात्रा में तकनीकी प्रबंधन का नया मानक, 24×7 कंट्रोल रूम से 45 हजार से अधिक शिकायतों का निस्तारण पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण, 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने खेत में खुद चलाया टिलर, जैविक व पारंपरिक खेती को दिया प्रोत्साहन