Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित

Mohan Chandra Joshi December 24, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में बोधिसत्व-विचार श्रृंखला – ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिये देवभूमि को योग, वेलनेस का शसक्त हब बनाने में सांस्कृतिक संस्थाओं, तीर्थाटन, होम स्टे से जुड़े लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य के व्यापक हित में राज्य के बुद्धिजीवियों, विषय विशेषज्ञों, प्रवासी प्रदेश वासियों के विचारों की श्रृंखला इस आत्म निर्भर बोधिसत्व कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई है। इस संबंध में अब तक तीन श्रृंखला आयोजित की जा चुकी है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, केन्द्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. के विजय राघवन एवं अन्य कई विषय विशेषज्ञों के विचारों का लाभ हम प्राप्त कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में प्राप्त होने वाले सुझाव व विचार उत्तराखण्ड को 2025 में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य को देश का श्रेष्ठ व अग्रणी राज्य बनाने में मददगार होंगे, इसके लिये सभी विभागों का आगामी 10 सालों का रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अच्छी स्कूल हो, शिक्षा का बेहतर वातावरण हो, स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास हो, राज्य के आय के संसाधनों की वृद्धि के साथ ही मूलभूत सुविधाओं के विकास पर कैसे नियोजित ढंग से व्यय हो, पलायन रूके, बेरोजगारी दूर हो इस प्रकार की ज्वलंत समस्याओं का हमें समाधान करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित है, इससे ही बेरोजगारी दूर नहीं होगी। इसके लिये स्वरोजगार की दिशा में पहल की गई है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की है। सरकारी नौकरी हजारों में है और बेरोजगारी लाखों में, यह विषय सभी के लिये सोचनीय है इसके लिये हम सबको सहयोगी बनना होगा। इसमें बुद्धिजीवियों, विषय विशेषज्ञों, तीर्थ पुरोहितों, समाज सेवियों, सभी को योगदान देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा को और मजबूत बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये प्रयासरत हैं। समग्र विकास के लिये जो बेहतर हो सकता है हमने वह सब करने के प्रयास आरम्भ किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर्मयोगी हैं। देश के समग्र विकास के लिये वे निरंतर चिंतनशील रहते हैं। हाल ही में बनारस में हुए मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद जिस प्रकार देर रात उन्होंने बनारस में किये गये कार्यों का निरीक्षण किया वह उनकी कार्यों को धरातल पर देखने की ललक है। उन्होंने सांसद होने के नाते शहर के कार्यों के निर्माणाधीन एवं निर्मित की गई योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नये आयाम प्राप्त कर रहा है। केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य तथा काशी विश्वनाथ धाम को भव्य स्वरूप देना इसका उदाहरण है। अहिल्याबाई होल्कर के बाद मोदी जी ने काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार का कार्य किया। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यीकरण का भी कार्य चल रहा है। 250 करोड़ की योजना इसके लिये तैयार की गई है। इस प्रकार आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाये जाने का कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज हित हमारे लिये सर्वोपरि है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। अपने लिये तो सभी जीते हैं। मनुष्य होने के नाते हमें अपने ज्ञान का लाभ दूसरों को देना होगा ताकि हमारा समाज ज्ञानवान ऊर्जावान, समाज बने सभी के विचारों का विजन धरातल पर उतरे इसका हमारा प्रयास है। विचारों का संकलन के इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वह 2025 में राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के विजन को साकार करने में मददगार होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छात्रों के शैक्षिक विकास में भी विशेष योगदान देने वाले प्रधानाचार्य श्री हुकुम चंद उनियाल के साथ ही अन्य विषय विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान

इस अवसर पर डॉ. सुनील जोशी कुलपति उत्तराखण्ड आर्युवेदिक विश्व विद्यालय ने प्रदेश में तीर्थाटन के साथ ही आयुष टूरिज्म, योग एवं पंचकर्म तथा जड़ी बूटी कृषिकरण एवं प्रंसस्करण को बढ़ावा देने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि उनके विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में पहल करने के साथ ही बायोकेमिकल लैब की मजबूती पर ध्यान दिया जा रहा है।

प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी कुलपति उत्तराखण्ड संस्कृत विद्यालय द्वारा योगतंत्र व सांख्य योग को बढ़ावा देने के साथ ही हेल्थ कॉन्शियस के साथ पंचकर्म विद्या के विकास पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देव भूमि, योग भूमि के साथ संस्कृत की भी भूमि है। भरत, वेदव्यास कण्व व कालीदास की इस भूमि में तीर्थस्थलों के पौराणिक महत्व को देश व दुनिया तक पहुंचाने में संस्कृत गाइडों का बड़ा योगदान हो सकता है। उन्होंने उत्तराखण्ड में संस्कृत व वेद की पाठशाला के विकास पर भी ध्यान देने की बात कही ताकि देश के लोग संस्कृत पढ़ने यहां आयें, उन्होंने केदारखण्ड, मानसखण्ड की यात्रामार्ग विकसित करने का भी सुझाव दिया।

पूर्व वन अधिकारी मोनिष मल्लिक ने केरल की भांति उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा मार्गों तथा अन्य दर्शनीय स्थलों पर अधिक से अधिक होम स्टे बनाये जाने, चाल खाल के विकास के साथ ही भूमि संरक्षण की दिशा में कार्य किये जाने की जरूरत बतायी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी ने ₹62 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, भूतपूर्व सैनिकों के छात्रों को छात्रवृत्ति

चार्य भुवन चंद उनियाल, धर्माधिकारी श्री बद्रीनाथ धाम ने कहा कि उत्तराखंड के पंच प्रयागों की मिट्टी व जल की लोग मांग करते हैं। इसकी उपलब्धता की व्यवस्था तथा देवी मंदिरों, शिव मंदिरों, विष्णु मंदिरों का सर्किट तैयार करने तथा होम स्टे योजना में कक्षों की संख्या बढ़ाये जाने का उन्होंने सुझाव दिया।

पंडित विपिन जोशी ने राज्य के विभिन्न तीर्थ स्थलों प्राकृतिक स्थलों से लोगों को जोड़ने, शीतकालीन तीर्थाटन, चारधाम के अलावा अन्य तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान देने की बात की। उन्होंने गांवों को आयुष से जोड़ने पर भी बल दिया।

इस अवसर पर जिन लोगों ने अपने विचार रखे उनमें डा० सरस्वती काला, योग विभागाध्यक्ष श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री हुकुम सिंह उनियाल, प्रधानाचार्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय, देहरादून, डा० दिनेश जोशी, श्री अनिल तोमर, आगाज फाउंडेशन के श्री जगदंबा प्रसाद मैठाणी, श्री गिरिजा शंकर जोशी, श्रीमती प्रभा शाह गोरखाली सभा देहरादून के साथ ही अग्रवाल समाज, जैन समाज, गुरु सिंह सभा, मराठा समाज, बंगाली समाज आदि के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे तथा मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस पहल को सराहनीय एवं राज्य के व्यापक हित में बताया।

कार्यक्रम का संचालन मुख्यमंत्री के मुख्य समन्वयक प्रो. दुर्गेश पंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तरखण्ड वासियों श्री भाष्कर भट्ट, श्री प्रहलाद अधिकारी आदि ने भी वर्चुअली प्रतिभाग कर अपने सुझावों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री की इस पहल को राज्य हित में बताया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- मुख्यमंत्री ने किया बोधिसत्व विचार श्रृंखला ई संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित मुख्यमंत्री उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सीएम धामी की अंतिम श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सीएम धामी की अंतिम श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया नमन

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद को लेकर पुलिस जांच का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कथित साजिश, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कथित साजिश, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क में पूर्व सैनिकों के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुनते हुए। Dehradun: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले— नया भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले— नया भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट की फाइल फोटो। Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा। Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य

Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सीएम धामी की अंतिम श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सीएम धामी की अंतिम श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया नमन

  • मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद को लेकर पुलिस जांच का प्रतीकात्मक दृश्य Haldwani News: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कथित साजिश, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कथित साजिश, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के गांधी पार्क में पूर्व सैनिकों के साथ 'मन की बात' कार्यक्रम सुनते हुए। Dehradun: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले— नया भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले— नया भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा

  • पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट की फाइल फोटो। Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (455)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,915)
  • उधमसिंह नगर (1,303)
  • क्राइम (3,450)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,947)
  • नैनीताल (6,413)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (966)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,101)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,143)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (905)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सीएम धामी की अंतिम श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया नमन Dehradun: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को सीएम धामी की अंतिम श्रद्धांजलि, जनसेवा के योगदान को किया नमन Haldwani News: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कथित साजिश, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Haldwani News: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कथित साजिश, संस्थापक पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान Dehradun: कारगिल के अमर शहीदों को नमन, सीएम धामी ने सैनिक कल्याण के लिए किए बड़े ऐलान Dehradun: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले— नया भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा Dehradun: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुनी ‘मन की बात’, बोले— नया भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन