देहरादून- चकराता मार्ग पर नदी में समाई कार ,SDRF ने निकाले 04 शव , Video
Dehradun News: देहरादून- चकराता मार्ग पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गय। हिमाचल बॉर्डर पर रविवार सुबह कार खाई में गिरने के बाद टोंस नदी में समा गई। कार में 4 लोग सवार थे।
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी 4 लोगों के शव नदी से बाहर निकाले।
घटनाक्रम के मुताबिक आज 19 मार्च 2023 को तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
ऊक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया
मृतकों की शिनाख्त अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष , संदीप उम्र 32 वर्ष , प्रवीण उम्र 30 वर्ष , मोहित उम्र 28 वर्ष , सभी निवासी चौपाल हिमांचल के रूप में हुई है।
रेस्क्यू टीम में ASI योगेंद्र भंडारी ,आरक्षी दिनेश सिंह ,बलि राम शर्मा , यशपाल राणा , वीरेंदर सिंह , प्रदीप राणा , वेद प्रकाश , विकेश कुमार आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


