देहरादून- (बड़ी खबर): अब एसटीएफ करेगी इस भर्ती की जांच , जल्द होंगे बड़े खुलासे
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर, वर्ष 2016 में हुई वीडियो भर्ती घपले की जांच एसटीएफ के हवाले। इस भर्ती घपले की जांच विजिलेंस से ट्रांसफर होकर एसटीएफ को सौंपी गई है। वही एसटीएफ ने इस मामले में गहनता से पड़ताल भी शुरू कर दी है बताया जा रहा है संबंधित दस्तावेजों में बहुत से दस्तावेज STF को मिल चुके हैं जल्द ही STF इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
वर्ष 2016 में हुई वीडीओ भर्ती घपले की जांच विजिलेंस से ट्रांसफर होकर एसटीएफ को सौंपी गई है। वहीं एसटीएफ ने अब इस मामले में जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले ही सीएम के निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार ने जांच एसटीएफ के हवाले किया था। वहीं जांच से संबंधित दस्तावेजों में से बहुत से दस्तावेज एसटीएफ को मिल चुके हैं। अब जल्द ही एसटीएफ बड़े खुलासे कर सकती है।
वहीं एसटीएफ ने बताया कि परीक्षा में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ की पुष्टि फोरेंसिक जांच में हुई हैं।
जनवरी 2020 में विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन इसमें कोई नामजद नहीं हो पाया था। हालांकि, जांच ट्रांसफर होने से कुछ दिन पहले ही विजिलेंस की ओर से किसी एक की जल्द गिरफ्तारी करने को कहा गया था।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


