देहरादून- (बड़ी खबर) धारा 144 लागू , डीएम ने जारी किए बड़े आदेश
देहरादून। राजधानी देहरादून में बेरोजगार संघ के आंदोलन व बंद की कॉल को देखते हुए जिलाधिकारी ने परेड ग्राउंड की 300 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी है। यह शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। इस परिधि में एक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति नहीं खड़े हो सकेंगे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को भी आदेश दिया है कि अपने-अपने सबडिवीजन में धारा 144 लागू कर कानून व्यवस्था किसी भी कीमत में न बिगड़ने पाए यह सुनिश्चित करें।
जिलाधकारी सोनिका मीणा ने बताया है की राजधानी में आज सुबह ही धारा 144 लागू कर दी गई थी लेकिन युवाओं की संख्या एकाएक बढ़ती चली गई थी। जिलाधिकारी ने बताया है कि 10 फरवरी को प्रस्तावित बंद को देखते हुए भी पर्याप्त तैयारियां की गई हैं कोई किसी का प्रतिष्ठान अथवा संस्थान जबरन बंद करता पाया गया तो ऐसे व्यक्ति अथवा संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


