देहरादून (बड़ी खबर): राज्य में 24 आईएएस अफसरों के तबादले ,पढ़िए लिस्ट
देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, शासन ने किए कई आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर।
बृजेश कुमार संत को बनाया बीसीएम डीडीए, विजय कुमार यादव को कौशल विकास का सचिव, नीरज खैरवाल को प्रभारी सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग, दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल, विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन, रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार और राजेश कुमार को जिलाधिकारी देहरादून बनाया गया है।
मनीषा पवार को अपर मुख्य सचिव वित्त, आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह, आर मीनाक्षी सुंदरम से शिक्षा विभाग वापस लिया गया है उन्हें सचिव कृषि व कृषि कल्याण बनाया गया। नितेश कुमार झा से गृह विभाग हटाया गया हैं उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है। राधिका झा से ऊर्जा विभाग हटा लिया गया है उन्हें विद्यालयी शिक्षा विभाग दिया गया है। सौजन्या को सचिव ऊर्जा बनाया गया है। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह बनाया गया है। मुरुगेशन को सचिव खेल और कल्याण की जिम्मेदारी सौंपपी गई है। आशीष कुमार श्रीवास्तव को देहरादून के जिलाधिकारी पद से हटा कर यह पद राजेश कुमार को दिया गया है। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई बनाया गया है। पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया है।





मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CBSE 12th Result 2026 LIVE: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट चेक; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर