Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

देहरादून के बैरागीवाला में पानी के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव फैल गया। घटना के विरोध में हाईवे जाम रहा, जबकि पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर।

देहरादून के बैरागीवाला में पानी के विवाद में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या। (प्रतीकात्मक फोटो)

ख़बर शेयर करें -

बैरागीवाला गांव में हमले में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, दो सगे भाई गंभीर घायल; विरोध में हाईवे जाम, आरोपियों की तलाश जारी


देहरादून। राजधानी के सहसपुर क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में शनिवार को पानी के विवाद ने अचानक सांप्रदायिक हिंसक रूप ले लिया। सरकारी ट्यूबवेल से खेतों में सिंचाई के दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा से जुड़े एक कार्यकर्ता की जान चली गई, जबकि उसके दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और देर रात तक विरोध-प्रदर्शन, नारेबाजी तथा सड़क जाम का दौर चलता रहा।
पुलिस के अनुसार, बैरागीवाला निवासी विनोद कश्यप (43), उनके भाई राजेश और अशोक सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी दे रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत के मालिक इम्तियाज ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद की सूचना मिलने पर रज्जाक, अमन, यूनूस, अनीस समेत 20 से 25 लोग मौके पर पहुंच गए और तीनों भाइयों पर हमला कर दिया।
धारदार हथियार और हथौड़े से हमला करने का आरोप
परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने धारदार हथियारों और हथौड़ों से हमला किया। गंभीर रूप से घायल भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके दोनों भाई अस्पताल में उपचाराधीन हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुरानी रंजिश भी आई सामने
प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विनोद कश्यप और उनके भाइयों ने गांव के पूर्व प्रधान इस्तिपाक के कार्यकाल में विकास कार्यों से जुड़ी जानकारियां आरटीआई के माध्यम से मांगी थीं। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद और तनाव की स्थिति बन चुकी थी। पुलिस इस एंगल को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
सूत्रों के अनुसार विनोद कश्यप पूर्व में बीडीसी चुनाव भी लड़ चुके थे और स्थानीय स्तर पर भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चलता आ रहा था और शनिवार को वही तनाव खूनी संघर्ष में बदल गया।
हत्या के बाद उबल पड़ा गांव
भाजपा कार्यकर्ता की मौत की खबर फैलते ही बैरागीवाला गांव में भारी संख्या में लोग जुटने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रेमनगर-पांवटा पुराने हाईवे पर जाम लगा दिया। देर रात तक सड़क पर प्रदर्शन, नारेबाजी और विरोध जारी रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब आरोपी पक्ष के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। भीड़ द्वारा पथराव किए जाने और घर में घुसने की कोशिशों की भी सूचना है। पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई नोकझोंक
हंगामे के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार नोकझोंक तथा धक्कामुक्की की स्थिति भी बनी। इसी बीच आसपास के क्षेत्र से कुछ अराजक तत्वों द्वारा ईंट-पत्थर और बोतलें फेंके जाने की बात सामने आने से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी और अधिकारियों की सक्रियता के चलते किसी बड़े टकराव को टाल दिया गया।
हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई की मांग
घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके मकानों पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग उठाई। जाम और प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
आरोपियों की तलाश में दबिश
हालात की गंभीरता को देखते हुए सहसपुर, विकासनगर, प्रेमनगर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं एसपी ग्रामीण पंकज गैरोला ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BJPWorkerMurder #BreakingNews #Crime #Dehradun #DehradunCrime #DehradunMurder #Uttarakhand

Related Stories

नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राजनीति

Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बादलों से घिरा पहाड़ी मौसम Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

Mohan Chandra Joshi September 12, 2026
UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डीएम ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश

  • Harish Rawat resigns from all Congress posts in Uttarakhand Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • राजनीति

    Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बादलों से घिरा पहाड़ी मौसम Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • देहरादून मुठभेड़ में घायल बदमाश Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप

  • UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में ED द्वारा की गई बरामदगी का दृश्य Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (466)
  • अल्मोड़ा (638)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,487)
  • उधमसिंह नगर (1,333)
  • क्राइम (3,512)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (732)
  • देहरादून (11,235)
  • नैनीताल (6,534)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,200)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (523)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (646)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (937)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Nainital News: दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर, जिले से निष्कासन के आदेश Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Harish Rawat Resigns: हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई वजह Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून का असर बरकरार, पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Dehradun Crime News: पुलिस एनकाउंटर में शूटर गिरफ्तार, 5 लाख की सुपारी लेकर बैंककर्मी पर फायरिंग का आरोप Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद Uttarakhand News: पूर्व सीएम के पूर्व PA के घर ED का छापा, 32 लाख नकद, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद