Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ , यमुनोत्री- गौचर और जोशियाड़ा भी जल्द जुड़ेंगे: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ , यमुनोत्री- गौचर और जोशियाड़ा भी जल्द जुड़ेंगे: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 10, 2024
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा इनका संचालन।

मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का किया लोकार्पण।

’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का भी किया शुभारंभ।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलापोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अल्मोड़ा से वर्चुअल रूप से जुड़े यात्रियों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हवाई सेवा के लिए राज्य सरकार बहुत दिनों से प्रयासरत थी और आज देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड का भी विस्तार हो गया है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा-देहरादून की सेवा प्रारंभ होने से पहले ही राज्य में चिन्यालीसौड़, गौचर, मुनस्यारी, श्रीनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़ की सेवाएं चल रही हैं। इन सेवाओं से निश्चित रूप से सभी को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के अंतर्गत देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा से एक ओर पर्यटन, आर्थिकी, रोजगार स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं हमारी मातृशक्ति जो उत्पाद बना रही है उनको भी निश्चित ही इससे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही हम सबके जीवन में एक बेहतर बदलाव लाने का काम भी यह सेवा करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा राज्य के प्राचीन नगरों में से एक है। इसका अपना एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। जागेश्वर धाम, चितई गोल्ज्यू का स्थान, कटारमल सूर्य मंदिर ऐसे अनेक स्थान यहां हैं जो लोगों की आस्था के केंद्र हैं और यहां पर हैं। नंदा देवी मंदिर आदि प्रमुख स्थान भी अल्मोड़ा को विशेष बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस हेली सेवा से पर्यटक अब आसानी से अल्मोड़ा जा सकेंगे। अभी तक सड़क मार्ग से यह यात्रा थोड़ी लंबी होती थी लेकिन इस सेवा के प्रारंभ होने से अब लोगों को आसानी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हवाई सेवाओं का आधुनिकीकरण होने के साथ ही स्वदेशीकरण हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों को भी यह सेवा मिले, विशेषकर हमारे जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए इन हेली सेवाओं का बहुत महत्व है। एक समय था जब पूरे देश के अंदर रेल सेवा को प्राथमिकता दी जाती थी लेकिन पिछले कुछ समय से हवाई सेवा एक प्रमुख परिवहन का रास्ता बन गया है और लोगों में यह अत्यंत लोकप्रिय भी हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की दीर्घकालिक सोच के कारण यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल का बहुत अद्भुत तरह से विस्तार किया गया। आपदा के दौरान इसकी स्थापना की गई थी। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और भारत सरकार के सहयोग से राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग ने इस क्षेत्र में कुशलता से किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ’उड़ान’ योजना के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी सेवा प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने आले समय मे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आवागमन में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारी हवाई सेवा की है। उन्होंने कहा कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को भी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। वहां नए टर्मिनलों का शुभारंभ पहले ही किया जा चुका है। आज देश के समस्त प्रमुख शहरों के लिए जॉलीग्रांट से हवाई सेवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 800 एकड़ से भी ज्यादा जमीन नागरिक उड्डयन मंत्रालय को हस्तांतरित कर दी गई है। उसकी सारी प्रक्रिया पूरी हो गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री जी से भेंट के दौरान निवेदन किया कि हमारी चिन्यालीसौड़ की हवाई पट्टी का संचालन भी ठीक प्रकार से हो। इसके अलावा, पिथौरागढ़ के लिए ट्रायल लैंडिंग हो रही है। दिल्ली से पिथौरागढ़ तक दो ट्रायल लैंडिंग हो चुकी है और अभी एक लैंडिंग और होगी उसके एक बड़ा काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश, जागेश्वर धाम के दर्शन के बाद से वहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में हेली सेवाओं के अधिक से अधिक विस्तार हेतु संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में नवनिर्मित यात्री टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। वर्तमान में यात्रियों की निरन्तर बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए इस भवन को डिजाइन किया गया है। जिसके निर्माण में सरकार द्वारा 2482.96 लाख रुपये का निवेश किया गया है। इस भवन में एक समय में लगभग 400 यात्रियों की बैठने की सुविधा है। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं। इस रूट पर मै० पवन हंस लिमिटेड डबल इंजन हैलीकॉप्टर के माध्यम सेवा प्रदान की जाएगी। इस योजना से उत्तराखण्ड राज्य विशेषकर कुमायूँ क्षेत्र के आम नागरिकों/पर्यटकों को सस्ते दरों में हैलीकॉप्टर सेवा का लाभ प्राप्त होगा। यह हैलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में 06 दिन संचालित होगी, जिसका प्रति व्यक्ति किराया रू० 4989 निर्धारित किया गया है, जिसमें लगभग 55 मिनट का समय लगेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, यूकाडा की सीईओ सोनिका, वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी, जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड यमुनोत्री- गौचर और जोशियाड़ा भी जल्द जुड़ेंगे: सीएम धामी

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जनसुनवाई करते हुए Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
हनोल जागरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की समीक्षा बैठक Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आपदा प्रभावित वड्यूडा गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आरआईडीएफ परियोजनाओं की समीक्षा बैठक Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने की आरआईडीएफ की 135 परियोजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

Almora News: डीएम अंशुल सिंह ने की आरआईडीएफ की 135 परियोजनाओं की समीक्षा

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का बदला मिजाज Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिक्षा विभाग की कार्रवाई Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत

  • उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार जनसुनवाई करते हुए Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार

  • हनोल जागरा मेला-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान की समीक्षा बैठक Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या आपदा प्रभावित वड्यूडा गांव में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करते हुए Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (632)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,374)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,183)
  • नैनीताल (6,505)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,183)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (643)
  • संस्कृति (232)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Uttarakhand Weather Update: 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए ₹39 लाख; यहां करें शिकायत Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार Dehradun: आयोग के आदेशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें अधिकारी: मुकेश कुमार Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश Dehradun News: हनोल जागरा मेला-2026 होगा भव्य, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए व्यवस्थाओं के निर्देश Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी Almora News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अतिवृष्टि-भूस्खलन प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री बांटी