Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – हैवानियत की हद पार, पिलाई शराब और किया दुष्कर्म फिर कर दी महिला की हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून – हैवानियत की हद पार, पिलाई शराब और किया दुष्कर्म फिर कर दी महिला की हत्या

Mohan Chandra Joshi August 1, 2023
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मॉल के बाहर मिली महिला के शव प्रकरण का खुलासा कर दिया है। सेंट्रियो मॉल के पास एक कूड़ेदान के बाहर मिली महिला की डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया।

महिला की हत्या की गई थी और उसके साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने नशे की हालत में महिला के साथ दुष्कर्म किया लेकिन जब उसने बाद में देखा तो महिला मरी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन महिला के शव को देखकर स्पष्ट हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से कूडेदान के पास डाला गया है । मौके पर फील्ड यूनिट की टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन आदि की कार्यवाही की गयी ।
उच्चाधिकारियो द्वारा मौके पर आकर निरीक्षण घटनास्थल किया गया । शव की बरामदगी का स्थल धारा-चौकी होने के कारण संबंधित चौकी द्वारा शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किये, परन्तु शिनाख्त नही हो पायी।
कोतवाली नगर की महिला उप-निरीक्षक के द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा शव की शिनाख्त प्रयास करते हुये शव को 72 घंटे के लिये सुरक्षित रखने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
जांच में हत्या की पुष्टि होने के उपरांत उप-निरीक्षक आशीष रावत चौकी प्रभारी धारा द्वारा कोतवाली डालनवाला पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विवेचना व.उ.नि. डालनवाला प्रदीप नेगी द्वारा प्रारंभ की गयी।
पुलिस के अनुसार मृतका की शिनाख्त मूल निवासी- बिजनौर उत्तरप्रदेश हाल निवासी नालापानी रोड डालनवाला उम्र- 35 वर्ष के रुप में हुयी है। मृतका के परिजनों ने बताया कि उक्त महिला पूर्व में भी समय-समय पर बिना बताये अपने घर से बाहर चली जाया करती थी और काफी समय बाद वापस आया करती थी।

सीसीटीवी फुटेज में शव घसीटते हुए दिखाई दिया आरोपी

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Crime: 5 करोड़ के साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 किशोर संरक्षण में

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, इसी बीच सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन के दौरान टीम को प्रात: करीब 03 बजे के आस-पास एक व्यक्ति उक्त महिला के शव को घसीटते हुये रोड के विपरीत साईड से लाकर कूडेदान के पास छोडकर जाता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस को फुटेज से प्राप्त व्यक्ति के हुलिये के मिलान हेतु टीमो द्वारा आस-पास के लोगो से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि फुटेज में दिखाई दे रहा व्यक्ति वहीं पास में ही स्थित सुलभ शौचालय के बगल में बने एक कच्चे के मकान मे रहने वाला तथा सुलभ शौचालय का कर्मचारी राजेश पुत्र मुन्नू उम्र 37 वर्ष निवासी कैनाल रोड, बॉडीघाट नदी किनारे, थाना राजपुर, जनपद देहरादून है।
पुलिस बताये गये हुलिये के व्यक्ति के पास टीम पहुंची तो वो पुलिस को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस को उस व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध लगी। उसके शरीर पर काफी खरौंच के निशान थे, जिनके बारे मे उसने बताया कि झाडियों से उसके शरीर पर खरोंचे आयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: खराब मौसम के बीच डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, जनपदवासियों से की यह अपील

दौराने विवेचना जब संदिग्ध राजेश के कमरे की तलाशी ली गयी तो उसके कमरे में खून के दाग दीवार पर पडे मिले तथा रक्तरंजित लोअर और कंबल तथा खून लगा हुआ एक छोटा एलपीजी सिलेण्डर बरामद हुआ।
इसके बाद संदिग्ध राजेश का घटना में सम्मिलित होने का शक यकीन में बदलने पर पुलिस टीम द्वारा उससे गहरायी से पूछताछ की गयी तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया । अभियुक्त को अन्तर्गत धारा- 302, 201 भादवि में रात्रि 09.02 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण:-


पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 30-07-2023 की रात को करीब 09.00 बजे जब वह रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके के बाहर शराब पी रहा था तो मृतका भी उसे वहीं पर मिली थी, वह भी वहीं पर शराब पी रही थी ।
पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच बातचीत होने के बाद उक्त महिला को वह अपने साथ अपने सुलभ शौचालय के बगल वाले कमरे में लेकर आ गया । कमरे में आने के बाद भी अभियुक्त व मृतका दोनों ने साथ बैठकर फिर से शराब पी ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी ने दी विकास कार्यों को रफ्तार, ₹97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

दुष्कर्म के बाद अभियुक्त ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी


पुलिस ने बताया कि नशे मे आने के बाद जब अभियुक्त ने उक्त महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया और अभियुक्त को काट लिया, जिसके बाद अभियुक्त को बहुत गुस्सा आ गया और नशे में होने के कारण महिला के सिर को 3-4 बार दीवार पे मारा और कमरे में रखे छोटे एलपीजी सिलेण्डर से महिला के सिर व चेहरे पर वार किये, जिससे वह अचेत हो गयी थी । फिर नशे की हालत में ही अभियुक्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया ।
पुलिस के अनुसार बाद में नशा कम होने पर उसने देखा कि महिला की मौत हो गयी है तो साक्ष्य छिपाने व बचने के लिए उसने शव को सड़क दुर्घटना की भांति दिखाने के लिए सड़क के किनारे रख दिया था ।
पकड़े गये अभियुक्त राजेश उपरोक्त के द्वारा उक्त महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की गई, जिस पर उक्त अभियोग में धारा 376 भादवि की बढ़ोतरी की गयी है ।

नाम व पता अभियुक्त:- राजेश पुत्र मुन्नू नि0 कैनाल रोड, बॉडीघाट नदी किनारे, थाना राजपुर, जनपद देहरादून उम्र 37 वर्ष

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun Dehradun News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - हैवानियत की हद पार पिलाई शराब और किया दुष्कर्म फिर कर दी महिला की हत्या मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले जिले Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • मौसम

Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 7 सितंबर को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi September 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरिद्वार के कांगड़ी फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत

  • उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच स्कूलों में अवकाश Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद

  • भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

  • देहरादून में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर के दौरान लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरण Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता

  • सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोर्खाली समाज की महिलाओं के साथ। गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • संस्कृति

    गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (635)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,418)
  • उधमसिंह नगर (1,331)
  • क्राइम (3,505)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,000)
  • चमोली (451)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (728)
  • देहरादून (11,202)
  • नैनीताल (6,516)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,194)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,159)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (521)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (644)
  • संस्कृति (233)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (932)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Haridwar News: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश का दौर जारी, कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम; इन जिलों में स्कूल बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Nainital Weather: भारी बारिश का अलर्ट, सोमवार को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता Dehradun: विधिक शिविर में 3500 से अधिक लोग उमड़े, मेधावी छात्रों को टैबलेट, जरूरतमंदों को सहायता गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी गोर्खाली समाज के गौरव को नई पहचान, सरकारी स्तर पर भव्य होगा हरितालिका तीज उत्सव: सीएम धामी