Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, की यह बड़ी घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, की यह बड़ी घोषणा

Mohan Chandra Joshi October 21, 2021
ख़बर शेयर करें -

ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में की जायेगी वृद्धि।

शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का किया जायेगा नामकरण।

पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भाँति की जाएगी वृद्धि।

देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की की जाएगी स्थापना।

2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को दिया जायेगा 4600 ग्रेड पे।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को पुलिस लाईन, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उत्तराखण्ड के शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार धनराशि में वृद्धि किये जाने, शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पर स्कूल/सड़क का नामकरण किये जाने, पुलिस विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि वार्ताकारों के मानदेय में उत्तराखण्ड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की भाँति वृद्धि करने, देहरादून में राज्य पुलिस संग्रहालय/मेमोरियल की स्थापना करने के साथ ही 2001 बैच के पुलिस आरक्षियों को 4600 ग्रेड पे दिये जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने का उत्तरदायित्व राज्यों की पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों का है। अपने इस उत्तरदायित्व को निभाते हुए पुलिस कर्मी अपने जीवन की आहुति को भी तत्पर रहते हैं। अपने कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले ये पुलिस कर्मी हम सब के लिए प्रेरणा के स्रोत है। सम्पूर्ण भारतवासी अपने शहीद पुलिस कर्मियों व अर्द्ध सैनिक बलों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हुए नतमस्तक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हम इन पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रति भी अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं। आज पूरा विश्व आतंकवाद और कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है। उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में सराहनीय कार्य किया। जिसमें पुलिस के बहुत से अधिकारी और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 13 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित होने से मृत्यु को प्राप्त हुए हैं। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कोविड-19 महामारी के नियंत्रण में किये जा रहे सराहनीय कार्य के अंर्तगत पुलिस विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी से निरीक्षक स्तर तक के कार्मिकों को 10,000 रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विगत एक वर्ष में सम्पूर्ण भारत में कुल 377 अर्द्ध सैनिक बलों एवं विभिन्न राज्यों के पुलिस कर्मी शहीद हुए। जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के 03 वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। उत्तराखण्ड राज्य की अन्तर्राष्ट्रीय सीमायें नेपाल, चीन एवं अन्तर्राज्जीय सीमायें हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश से मिलती है। यह प्रदेश भौगोलिक एवं सामरिक महत्व के दृष्टिगत राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अत्यन्त संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है। उत्तराखण्ड पुलिस के समक्ष कई चुनौतियाँ हैं, जिनमें बड़े त्यौहार, चारधाम यात्रा, आपदा, भूस्खलन, कांवड़ यात्रा आदि हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस कर्मी वर्दीधारी संगठन में होने के कारण अनुशासन में बंधे रहते हैं। कठोर एंव विपरीत परिस्थितियों में चुनौतीपूर्ण कार्यों का निवर्हन करते हैं। प्रदेश के विकास एवं शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में राज्य पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश शासन पुलिस कर्मियों को अपने दायित्यों का निर्वहन करने हेतु उनकी कल्याणकारी योजनाओं/सुविधाओं पर विशेष ध्यान रख रहा है। स्मार्ट पुलिस बनाने का जो विजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का है, उसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी ने पुलिस के लिए ठीक ही कहा हैः-’’अपनों के लिए हर वादे तोड़ के आया हूँ, मैं खाकी हूँ….आपके लिए अपनों को रोता छोड़ के आया हूँ’’।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक हरवंश कपूर, खजान दास, कुंवर प्रणव सिंह चेम्पियन, विनोद चमोली, सांसद नरेश बंसल, मुख्य सचिव डॉ0 एस.एस.सन्धू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द वर्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन, सचिव डॉ. रणजीत सिन्हा ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर की यह बड़ी घोषणा देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में निकले विषैले करैत का रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम। Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच समिति के गठन के संबंध में। Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता के टर्फ कार्यालय में निकले विषैले करैत का रेस्क्यू करते वन विभाग की टीम। Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच समिति के गठन के संबंध में। Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

  • यूटीयू पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता। Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

  • चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

  • देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,881)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,448)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,925)
  • नैनीताल (6,408)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा Lalkuan: टर्फ कार्यालय में घुसा अत्यंत विषैला करैत, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति Nainital: कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच को डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Uttarakhand: नकल माफियाओं पर धामी सरकार का एक और बड़ा प्रहार, यूटीयू पेपर लीक का आरोपी सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ