उत्तराखंड: जंगल में बोरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच
जंगल के पास सड़क किनारे मिला शव, प्रथम दृष्टया हत्या का मामला
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मृतका की पहचान के प्रयास जारी

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने जंगल के पास सड़क किनारे पड़े एक बोरे से तेज़ बदबू महसूस की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही प्रेमनगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बोरा खोलते ही सामने आया कि इसमें करीब 30-35 साल की महिला का शव रखा गया था।
प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतका की हत्या तीन-चार दिन पहले हुई प्रतीत होती है। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जांच तेज करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं और आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। इसके अलावा, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है ताकि हत्या में शामिल आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
घटना के बाद मांडूवाला और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर भयभीत हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत थाने को दें।
फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


