Uttarakhand: STF के हत्थे चढ़ा आर्मी का फर्जी लेफ्टिनेंट
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ को मिली एक और बड़ी सफलता , आर्मी के फर्जी लेफ्टिनेंट को दबोचा। पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ जारी।
विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर पर कार्यवाही करते हुए आर्मी में फ़र्ज़ी लेफ्टिनेंट बता कर, फ़र्ज़ी स्टार लगी यूनिफार्म पहनना और आई कार्ड आदि बना कर देहरादून और आसपास के संवेदनशील इलाको में घूमने की सूचना मिलने पर सचिन अवस्थी को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने किया गिरफ्तार।
गोपनीय स्थान पर पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर काफी लोगो को नौकरी का लेटर देने की बात सामने आ रही है जिसकी एवज़ में पैसा लेना पता चला है।
अभियुक्त सचिन अवस्थी के घर से सर्च में लैपटॉप में ऐसे दस्तावेज़ जो फ़र्ज़ी नौकरी देने से संबंधित प्राप्त हुए है,साथ ही आर्मी की यूनिफार्म,आई कार्ड आर्मी का, आदि उपकरण भी बरामद हुए है।
स्पेशल टास्क फ़ोर्स द्वारा पूछताछ और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर