Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: बड़ा खुलासा ,टैक्सी चालक की मौत का पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोला राज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand: बड़ा खुलासा ,टैक्सी चालक की मौत का पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोला राज

Mohan Chandra Joshi March 15, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • ,घटना की तह तक पहुंची पुलिस , हत्या नहीं हिट एंड रन का निकला मामला ,आरोपी गिरफ्तार

खटीमा (जीवन गोस्वामी। अल्मोड़ा के टैक्सी मालिक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में यह मामला हत्या नही बल्कि हिट एंड रन का निकला है। मामले में पुलिस ने एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा थाना क्षेत्र में सात मार्च को हाईवे किनारे एक लाश मिली थी। पुलिस की शिनाख्त में चकरपुर के जंगल किनारे मिले शव की पहचान अल्मोड़ा के काचुला निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई।

आज खटीमा में अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह मामला पुलिस की जांच में हत्या का नहीं बल्कि हिट एंड रन का पाया गया है। मृतक चालक 7 मार्च रात्रि को चकरपुर के जंगल मे सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके शीशे की धूल साफ कर रहा था कि विपरीत दिशा से आ रही महिंद्रा क्वांटो गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी जिससे वह दूर छिटक गया, यह देख क्वांटो कार चालक भाग गया। पुलिस ने आरोपी मदन बोरा, निवासी धारचूला टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है।

दुर्घटना स्थल पर क्वांटो के रिवर व्यू मिरर से पुलिस मामले की तह तक पहुंची। साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की पुलिस ने गहनता से जांच की ,सीसीटीवी फुटेज की मदद से गाड़ी नंबर ट्रेस कर पुलिस ने क्वांटो चालक मदन बोरा निवासी धारचूला को क्वांटो गाड़ी के साथ पकड़ा है। और अब हत्या के मामले को हिट एंड रन मामले में परिवर्तित कर आरोपी चालक को जेल भेजा जा रहा है।

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड भैसियाछाना के ग्राम काचुला, धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व.मदन सिंह बिष्ट का लहूलुहान शव बीते 7 मार्च को खटीमा के चकरपुर-बनबसा जंगल में मिला था। हाईवे किनारे उसकी कार खड़ी थी। देवेंद्र बुकिंग में नैनीताल गया था। जहां से वह खटीमा गया था।

👉🏽विस्तार से पढ़े पुलिस ऐसे पहुंची मामले की तह तक , ऐसे हुआ खुलासा

जनपदउधमसिंहनगर पुलिस चकरपुर क्षेत्र में मिले अज्ञात शव का खटीमा पुलिस द्वारा किया गया खुलासा, एक्सीडेंट कर भागे आरोपी को किया गिरफ्तार।

दिनांक -07-03-2022 थाना स्थानीय को 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि चौकी चकरपुर क्षेत्र में चकरपुर शिव मन्दिर से आगे सानिया नाले के पास एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर चौकी चकरपुर से चौकी प्रभारी उ०नि० सदीप पिलखवाल मय फोर्स के मौके पर गये तो उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी थी। जिसकी सूचना मौके से उच्चाधिकारियों व प्रभारी व0उ0नि0 देवेन्द्र गौरव को दी गयी। उनके द्वारा मय फोर्स के तत्काल घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया गया तथा शव की शिनाख्त हेतु उसकी जेब आधार कार्ड मिला, जिसमें उसका नाम पता देवेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र मधन सिंह विष्ट निवासी ग्राम काँचुला पोस्ट-धौलछीना जिला अल्मोडा उम्र 34 वर्ष अंकित था। जिसकी सूचना उचित माध्यम द्वारा उसके परिजनों को दी गयी तथा दिनांक 07-03-2022 को मृतक के भाई पदम सिंह पुत्र मधन सिह बिष्ट निवासी ग्राम काँचुला पोस्ट-धौलछीना जिला अल्मोड़ा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०एफआईआर न०- 57 / 2022 धारा 302 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। चूँकि उक्त व्यक्ति की मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रथम दृष्टया हत्या करना प्रतीत हो रही थी। उक्त घटना के अनावरण के लिये श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर द्वारा तत्काल व त्वरित घटना के खुलासे हेतु आदेशित किया गया, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक, नगर महोदय द्वारा श्रीमान क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में भिन्न-भिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। इस दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति दिनांक 5-3-2022 को अपनी इनोवा गाड़ी UKO1TA 1423 में अल्मोडा से 03 दिन की बुकिंग में बनबसा आया था तथा दिनांक 05-03-2022 की रात्रि करीब 07.15 बजे इसके द्वारा खटीमा टोल पार किया गया व रात्रि विश्राम बनबसा में किया गया तत्पश्चात दिनांक 06–03-2022 की प्रातः मृतक देवेन्द्र सिंह अपनी इनोवा गाड़ी में काम कराने के मकसद से हल्द्वानी गया। इसके द्वारा दिनांक 06-03-2022 को प्रातः 06.47 बजे पुनः खटीमा टोल पार किया गया तथा दिनांक 06-03-2022 को ही वापसी पर रात्रि 07:55 बजे इसके द्वारा खटीमा टोल पार किया परन्तु अपने गन्तव्य बनबसा नहीं पहुँच पाया। दिनांक 07-03-2022 को मृतक देवेन्द्र सिंह का शव सानिया नाले के पास एनएच-124 के किनारे मिला। चूँकि मृतक की स्थानीय स्तर पर किसी प्रकार की दुश्मनी व अन्य विवाद प्रकाश में नहीं आया। परन्तु घटनास्थल के आस पास बारिकी से जाँच करने पर एक दाहिना साईड रियर व्यू मिरर कन्सोल मिला, जिसका घटनास्थल पर होना संदेह प्रकट कर रहा था जिसकी जाँच की गयी तो उक्त कन्सोल महेन्द्रा क्यान्टो गाडी का होना ज्ञात हुआ। पुलिस टीमों द्वारा हल्द्वानी से लेकर बनबसा तक के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जाँच की गयी। सीसीटीवी के अवलोकन से मृतक का दिनांक 06-03-2022 को हल्द्वानी से चकरपुर तक अकेले ही अपनी गाड़ी में आना स्पष्ट हुआ। मृतक के वाहन ने 06-03-2022 को समय 2028 बजे चकरपुर चौकी पार किया। इसी दौरान एक संदिग्ध महेन्द्रा क्यान्टो गाड़ी का अत्यधिक तीव गति में समय 2032 बजे बनबसा की ओर से आकर चकरपुर चौकी पार करना दिखाई दिया। दौराने जाँच उक्त महिन्द्रा क्यान्टो गाड़ी के सम्बन्ध में अन्य सीसीटीवी कैमरों की जाँच की गयी तो इसकी दाहिनी हेड लाईट व दाहिने साईड का रियर व्यू मिरर टूटा हुआ पाया गया तथा उक्त वाहन का नं- DL82 AC 0251 दिखायी दिया। इस वाहन ने खटीमा टोल समय 2048 बजे रूद्रपुर की ओर पार किया जिस पर फास्ट टैग लगा था फास्ट टैग आईडी आई०डी०बी०आई० बैंक से सम्बन्धित थी। उक्त बैंक से विवरण प्राप्त होने पर ज्ञात हुआ कि फास्ट टैग भीम सिह त्यागी पुत्र जयपाल सिंह निवासी डिडोली थाना मुरादनगर, जिला गाजियाबाद के नाम पर है जिसका फोन नं० भी प्राप्त हुआ । फोन नं० की जाँच में उक्त व्यक्ति का घटनास्थल पर होना तस्दीक हुआ जो कि दिनांक 06-03-2022 को पिथौरागढ़ की तरफ से आ रहा था। यह एक महत्वपूर्ण सुराग था जिसकी तस्दीक हेतु गहनता से जाँच करते हुये भीम सिंह के उक्त पते पर जाकर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि भीम सिंह त्यागी अपनी उक्त क्वान्टो वाहन से परिवार सहित बलुवाकोट जनपद पिथौरागढ़ से अपनी ससुराल से अपने घर डिडौली जनपद गाजियाबाद आ रहा था तथा वाहन को उसको रिश्तेदार मदन सिह बोरा पुत्र स्व० देव सिंह निवासी पईयापोडी, थाना बलवाकोट, तह धारचूला जिला पिथौरागढ उम्र 36 वर्ष चला रहा था. की चकरपुर के जंगल में गाड़ी के शीशे में धूल जमा हुई जिसे हटाने के लिये चालक ने पानी की बोतल से चलते वाहन में बाहर निकलकर शीशे में पानी डाला, जिस कारण वाहन से उसका कन्ट्रोल हट गया इसी दौरान दुर्भाग्यवशदेवेन्द्र सिंह जो कि हल्द्वानी से वापस बनबसा आ रहा था भी चकरपुर जंगल में वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उतरा ही था कि क्वान्टो वाहन ने उसे टक्कर मार दी। चूंकि टक्कर सीधे व्यक्ति को लगी श्री जिस कारण छिटककर काफी दूर गिर गया। उक्त क्वान्टो वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को वहाँ पर न रोकते हुये मौके से भाग गया। मौके से भागकर क्वान्टो वाहन को वह सीधे रामपुर अपनी रिश्तेदारी में से गया जहाँ इसके द्वारा उक्त वाहन को रिपेयर करवाया गया। पुलिस द्वारा जिस गैरेज में भीम सिंह त्यागी द्वारा अपना वाहन रिपेयर किया गया से भी पूछताछ कर तथ्यों की पुष्टि की गयी । इस प्रकार जो घटना प्रथम दृष्टया हत्या की प्रतीत हो रही थी वह सड़क दुर्घटना का होना स्पष्ट हुआ जिसमें घटनास्थल से मिला क्यान्टो वाहन का रियर व्यू मिरर एक महत्वूपर्ण सुराग साबित हुआ।
इस सम्बन्ध में थाना खटीमा पर पंजीकृत मुकदमा 1. एफआईआर न०- 157/2022 धारा 302 भादवि तरमीम धारा 279/304ए भादवि पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Crime News: लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गिरफतारशुदा अभियुक्त

  1. मदन सिंह बोरा पुत्र स्व० देव सिंह निवासी पईयापोडी, थाना बलवाकोट, तहत धारचूला जिला पिथौरागढ उम्र-36 वर्ष ।।

बरामदगी

  1. वाहन कार महिन्द्रा क्वान्दो रजि० न० DLSC AC 0251
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

अनावरण करने वाली टीमों का विवरण

  1. श्री नरेश चौहान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
  2. श्री दिनेश सिंह फर्याल, थानाध्यक्ष अनकईया खटीमा
  3. श्री देवेन्द्र गौरव मनि० कोतवाली खटीमा
  4. श्री कमलेश भट्ट, प्रभारी एस०ओ०जी० रूदपुर
    5.श्री ललित मोहन रावल, उद्यसित फोतवाली खटीमा
  5. श्री धीरज वर्मा, उ0नि0 कोतवाली खटीम
  6. श्री संदीप पिलख्वाल, प्रभारी चौकी चकरपुर
  7. श्री पंकज महर उ०नि० कोतवाली खटीमा
  8. श्री कैलाश सिह देव उ०नि० कोतवाली खटीमा
    10 श्री होशियार सिंह, उ०नि० कोतवाली खटीमा
  9. नासिर हुसैन, कोतवाली खटीमा
  10. कानि0 961 शान्ता लाल, फोतवाली खटीमा
  11. कानि0 114 हरीश जोशी, कोतवाली खटीमा
    14 कानि0 370 नवीन रजवार कोतवाली खटीमा
    15 कानि0 1061 चन्दर सिंह कोतवाली खटीमा
  12. कानि0 994 मो० मोहसिन कोतवाली खटीमा
  13. कानि0987 खीम गिरी, कोतवाली खटीमा,
  14. कानि0 526 हरेन्द्र थापा. कोतवाली खटीमा
  15. कानि0 666 शहनवाज कोतवाली खटीमा
    20 कानि0 535 प्रेम प्रकाश कोतवाली खटीमा रुद्रपुर
  16. कानि0 1100 पंकज बिनवाल, एसओजी
    22: कानि0 भूपेन्द्र आर्य, एसओजी रुद्रपुर
  17. कानि0प्रभात चौधरी, एसओजी रुद्रपुर
  18. कानि0 गणेश पांडे एसओजी रूद्रपुर
  19. कानि0 ललित कुमार, एसओजी रुद्रपुर
    26 कानि0 प्रमाद कुमार एसओजी रुद्रपुर
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar News Uttarakhand Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर टैक्सी चालक की मौत का पुलिस ने 100 सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोला राज देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
हल्द्वानी की गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत के बाद घटनास्थल। Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: गौला नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

  • देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो। Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ

  • टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग मार्ग पर खाई में गिरे बोलेरो वाहन के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाती एसडीआरएफ और पुलिस टीम। Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,047)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,460)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,023)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले, मजदूरी संहिता-2026 मंजूर; छंटनी कर्मचारियों की वापसी का रास्ता साफ Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत Uttarakhand Accident: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत