Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: STF का बड़ा ऑपरेशन , एक लाख का इनामी घोड़ासन गैंग लीडर शिरड़ी से दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: STF का बड़ा ऑपरेशन , एक लाख का इनामी घोड़ासन गैंग लीडर शिरड़ी से दबोचा

Mohan Chandra Joshi December 24, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा इनामी बदमाशों की धरपकड़ को लेकर चलाया जा रहे अभियान में एसटीएफ को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली एसटीएफ की टीम ने शिरड़ी महाराष्ट्र से एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार किया।

पकड़ा गया उक्त बदमाश हरिद्वार जिले से वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। वह घोड़ासन /चादर गैंग का लीडर है। उसकी पहचान राजूदास पुत्र मुसाफिर निवासी घोड़ासन थाना घोड़ासन जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार के रूप में है। शिरड़ी में वे बड़ी घटना को वारदात देने की फिराक में था। एसटीएफ की सूचना पर शिरड़ी पुलिस ने भी उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया। वह कई राज्यों से वांछित चल रहा है।वर्ष 2018 में रानीपुर मोड हरिद्वार के पास उसके गिरोह ने प्राईम एप्पल शोरूम से लाखों रूपये के मोबाईल, लैपटॉप, आईपेड पर हाथ साफ किया था। यहां से करीब 40 लाख के सामान की चोरी हुई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि पिछले एक माह से घोडासन गैंग/चादर गैंग के सदस्यों पर एसटीएफ द्वारा योजना बनाकर कार्य किया जा रहा था तथा बारीकी से जानकारी जुटायी जा रही थी, क्योंकि घोड़ासन गैंग के कई सदस्य काफी समय से वांछित चल रहें हैं। इस गैंग के द्वारा उत्तराखण्ड के अलावा विभिन्न राज्यों में कई बड़े मोबाईल, लैपटॉप के ब्रांडेड शोरूमों से चोरी की घटनायें घटित की गयी हैं। पूर्वा चंपारण बिहार के पास घोडासन गैंग / चादर गैंग द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस गैंग के सदस्य गिरोह बनाकर अपने राज्य से बाहर अलग अलग राज्यों के बड़े शहरों में अपना गैंग लेकर चलते है व शहर के बाहर होटल किराए पर लेते हैं। फिर उस शहर में घटना घटित करने के लिये पहले किसी बड़ी ब्रान्डेड मोबाईल फोन/इलैक्ट्रानिक गैजेट्स की कम्पनी के शोरूम को चिन्हित करते है। उसके बाद रात्रि में उस शोरूम के बाहर चादर लगाकर गिरोह के सदस्य खड़े होते हैं और इस चादर की आड़ में एक सदस्य शोरूम का शटर उठाकर अन्दर जाता है. वहां से लाखों रूपये के कीमती मोबाईल फोन, लैपटॉप आदि मंहगे गैजेट्स को चोरी कर गैंग के सदस्यों के साथ फरार हो जाते है। फिर ये चोरी गये मोबाईल फोन व अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान को नेपाल जाकर बेच देते हैं, जिससे वे सर्विलान्स से ट्रैक नहीं हो पाते हैं। इस गैंग के सदस्यों का एक जगह ठिकाना नहीं रहता हैं, जिस कारण से इनकी आसानी से गिरप्तारी संभव नहीं हो पाती है ।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

आयुष अग्रवाल द्वारा आगे बताया गया कि थाना ज्वालापुर से वर्ष 2018 में एप्पल मोबाइल शोरूम से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार शातिर अपराधी राजूदास उर्फ राजू पुत्र मुसाफिर निवासी ग्राम घोडासन, थाना घोडासन, जिला चंपारण, बिहार जो कि एक लाख का इनामी है, पिछले 4 सालों से थाना ज्वालापुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या

84/2002 धारा 457/380 / 411 भादवि में फरार चल रहा था एवं हरिद्वार पुलिस द्वारा इस अपराधी की पिछले चार वर्षो से तलाश की जा रही थी, लेकिन गिरप्तारी नहीं पायी थी। विगत 04 वर्षो से इसकी गिरप्तारी हेतु काफी प्रयास किये जा चुके थे जिस कारण से मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा इस अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एक लाख रूपये का इनाम रखा गया था। उक्त राजूदास की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ टीम द्वारा घोडासन में ही मुखबिर सक्रिय किये गए थे, जिनसे राजूदास के संबंध में सूचना प्राप्त हुई कि यह अपने गिरोह सहित महाराष्ट्र में किसी बड़ी घटना को करने के लिये गये हैं। इस सूचना पर एसटीएफ द्वारा अपनी एक टीम तुरन्त दिनांक 21/12/22 को सिरडी महाराष्ट्र भेजा गया. वहां पर अभियुक्त राजूदास के सभी सम्भावित ठिकानों पर दबिश देकर शिरडी महाराष्ट्र से गिरप्तारी की गयी। राजूदास ने गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में बताया गया कि मेरी गैंग के 06 अन्य सदस्य भी पिरडी मे अलग अलग ठहरे हैं हम यहां पर किसी बड़े शोरूम की तलाष में आये हैं, जहां पर चोरी की जा सके। इस पूछताछ का योग एसटीएफ टीम द्वारा थाना शिरडी महाराष्ट्र पुलिस को तत्काल दिया गया, जिसके आधार पर शिरडी थाना पुलिस द्वारा अन्य 06 सदस्यों को तलाश कर गिरप्तार किया गया। पकड़े गये अभियुक्त राजू दास को एसटीएफ टीम द्वारा आज हरिद्वार कोर्ट में पेश किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, छात्रों ने दिखाया दमखम

गिरफ्तार अपराधी का नाम:-

1- राजूदास पुत्र मुसाफिर निवासी घोडासन थाना घोडासन जिला पूर्वी चंपारण मोतिहारी बिहार उम्र 38 वर्ष आपराधिक इतिहास- अभियुक्त द्वारा कई राज्यों में घटना घटित करना पुछताछ में बताय गया

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: खेल महाकुम्भ-2026 का समापन, देहरादून बना मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी का विजेता

है जिनकी तस्दीक कर आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

ज्वालापुर से सम्बंधित घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 27 जनवरी 2018 को श्री संजीव कुमार द्वारा थाना ज्वालापुर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रानीपुर मोड़ के पास उनका एप्पल स्टोर है एवं रात्रि में एप्पल स्टोर में से शटर तोड़कर एप्पल कम्पनी के मोबाइल लैपटॉप एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कीमती लगभग 40 लाख तक का सामान चोरी किया गया था।

विशेष:-

इस गैंग को ट्रैस करने में उत्तराखण्ड एसटीएफ के निरीक्षक अबुल कलाम की विषेष भूमिका रही है। उन्होंने अपने सक्रिय नेटवर्क का इस्तेमाल कर गैंग के सदस्यों को चिहिन्त किया गया और उक्त अभियुक्त की गिरप्तारी से ही महाराष्ट्र में होने वाली किसी बड़ी घटना होने से रोका गया है।

पुलिस टीम

1 निरीक्षक अबुल कलाम 2 उप निरीक्षक यादवेंद्र बाजवा • उप निरीक्षक दिलबर नेगी – मु०आरक्षी बृजेन्द्र सिंह चौहान मु०आ० संजय मंधार कॉन्स्टबल महेंद्र सिंह नेगी

ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में एसटीएफ द्वारा उत्तराखंड के गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। इनामी अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन में एसटीएफ द्वारा उत्तराखण्ड के अलावा दूसरे राज्यों में भी लगातार दबिशें दी जा रही हैं जिसके परिणाम स्वरूप एसटीएफ द्वारा विगत डेढ़ माह में 20 कुख्यात इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand: STF का बड़ा ऑपरेशन उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर एक लाख का इनामी घोड़ासन गैंग लीडर शिरड़ी से दबोचा देवभूमि उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

नीता अंबानी और ईशा अंबानी महाराष्ट्र के कर्जत में अनंत आश्रय के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुईं। Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर
  • राष्ट्रीय

Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में धूप। Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

Mohan Chandra Joshi November 2, 2026
देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
IMG_20261101_195750 Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर

Mohan Chandra Joshi November 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नीता अंबानी और ईशा अंबानी महाराष्ट्र के कर्जत में अनंत आश्रय के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुईं। Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर
    • राष्ट्रीय

    Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

  • उत्तराखंड में नवंबर के पहले सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में धूप। Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान

  • 2 से 8 नवंबर 2026 तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल

  • देहरादून के पटेलनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपी। Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली

  • केदारताल क्षेत्र में लापता आठ ट्रैकर्स और गाइड की तलाश के लिए जारी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान। Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड

    Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (648)
  • उत्तरकाशी (295)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,983)
  • उधमसिंह नगर (1,363)
  • क्राइम (3,578)
  • खेल (368)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (768)
  • देहरादून (11,478)
  • नैनीताल (6,644)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (318)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,245)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (417)
  • राष्ट्रीय (1,177)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (536)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (668)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर Nita Ambani News: नीता अंबानी की बड़ी पहल, 5 हजार जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 2 से 8 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम? देखें साप्ताहिक पूर्वानुमान Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Weekly Rashifal (2 to 8 Nov): किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी? जानें 12 राशियों का हाल Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Dehradun News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में लगी गोली Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी Uttarkashi News: केदारताल में लापता 8 लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार रेकी